योगी सरकार का फैसला, गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस की छुट्टी अब 14 दिसंबर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित अवकाश की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब प्रदेश में 24 नवंबर 2026 के स्थान पर 14 दिसंबर 2026 (सोमवार) को अवकाश रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 नवंबर को संशोधित आदेश जारी कर दिया है।
पहले प्रदेश सरकार की वर्ष 2026 की अवकाश सूची में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर 24 नवंबर को अवकाश निर्धारित किया गया था। हालांकि, सिख समुदाय के नानकशाही कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष बलिदान दिवस 14 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अवकाश की तारीख में संशोधन किया है।
मुख्यमंत्री योगी ने सिख समुदाय की मांग पर लिया निर्णय
इस तारीख में बदलाव के लिए राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य और उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अनुरोध किया था।
उन्होंने सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं और नानकशाही कैलेंडर के अनुसार बलिदान दिवस की सही तारीख पर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मांग पर विचार करते हुए 24 नवंबर की जगह 14 दिसंबर को अवकाश रखने का निर्णय लिया।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश
सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव की ओर से 12 नवंबर को संशोधित आदेश जारी किया गया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर पहले निर्धारित 24 नवंबर के अवकाश को बदलकर अब 14 दिसंबर कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मारपीट की घटना ने छीनी मां की जिंदगी, दो बेटों और बेटी को छोड़ गई निराशा देवी

लूट से लेकर महिला उत्पीड़न तक, इंदिरानगर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

अखिल भारतीय किसान सभा का 36वां सम्मेलन 15 नवंबर से, देशभर के 800 प्रतिनिधि होंगे शामिल

बलिया में छठ की बेदी बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे
टॉप रीड्स

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!

अयोध्या में अखिलेश के दौरे से पहले संतों का ‘दरबार’ सख्त! राजकुमार दास की आंखें हुईं नम, कमलनयन दास बोले- छलावे को पहचानना होगा

यूपी में बदलाव की पटकथा लिख रही जनता', अजय राय की हुंकार- 2027 में डंके की चोट पर जीतेगी कांग्रेस

अयोध्या की राह में तारीख पर सियासत, BJP बोली- 12 नहीं, 6 दिसंबर को याद आई तो आइए!

'नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी में अखिलेश', ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).