Fri, Oct 23
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।

फेफना खेल महोत्सव के विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·23 Oct 2026 03:14 PM (IST)
0
फेफना खेल महोत्सव के विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

बिहार भाजपा उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने किया सम्मानित, भोजपुरी गायक गोपाल राय रहे विशिष्ट अतिथि

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव’ के क्लस्टर-1 की प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार को सेवा संघ इंटर कॉलेज, सोहांव के खेल मैदान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। वहीं, प्रसिद्ध भोजपुरी गायक गोपाल राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह के दौरान आयोजन समिति की ओर से पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

क्रिकेट और कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

क्लस्टर-1 की प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। जूनियर बालक क्रिकेट के फाइनल में सेवा संघ इंटर कॉलेज, सोहांव की टीम ने एसएसआईसी की टीम को दो विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

जूनियर बालक कबड्डी के फाइनल में स्वामी सहजानंद की टीम ने बसंतपुर को 18-15 से पराजित किया। वहीं, जूनियर बालिका कबड्डी में राधिका इंटरनेशनल स्कूल ने सेवा संघ इंटर कॉलेज को 9-6 से हराकर जीत दर्ज की।

सब-जूनियर बालक कबड्डी के फाइनल में राधिका इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने एंबीशन स्कूल को 15-12 से शिकस्त दी। इन मुकाबलों में विजेता टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

ग्रैंड फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें

क्लस्टर-1 की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता बनी टीमों ने नरही खेल मैदान पर आयोजित होने वाले ग्रैंड फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब इन टीमों के सामने अगले चरण में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की चुनौती होगी।

निर्णायकों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी

प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका पवन कुमार राय, विनय राय, अनूप राय, संजय पांडे, अक्षय पाठक, अविनाश राय, चंद्रमणि राय, अवनीश राय, अजय विक्रम सिंह, कवीन्द्र यादव, मंजूर अली, सर्वेश राय, यशवंत राय, आशीष तिवारी, शिवदयाल यादव, सचिन उपाध्याय, उपेंद्र राजभर, आशुतोष, मृत्युंजय शर्मा, राघवेंद्र, कृष्णा, आशुतोष यादव एवं विनम्र यादव सहित अन्य लोगों ने निभाई।

कार्यक्रम में वंश नारायण राय, अमरनाथ सिंह, विनोद सिंह, वेद प्रकाश राय, प्रेम प्रकाश राय, सूर्यदेव राय, शिवानंद राय, अक्षय कुमार राय, भरत राय, प्रशांत राय, सर्वानंद तिवारी, सौरभ सिंह, मुन्ना राय, विनायक सिंह, कमलेश सिंह, रोहित राजभर, राजीव रंजन राय, गिरिजा प्रसाद राय, विपिन राय, रूपनाथ राम, कृपाशंकर उपाध्याय, डॉ. विजय नारायण राय, राधामोहन गोंड और अर्जुन राम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव नीरज राय ने किया।

24 और 25 अक्टूबर को होगा क्लस्टर-2 का आयोजन

खेल महोत्सव के अगले चरण में क्लस्टर-2 की प्रतियोगिताएं 24 और 25 अक्टूबर को चंद्रशेखर स्टेडियम, पियरियां में आयोजित की जाएंगी। इसमें न्याय पंचायत जगदीशपुर और सवरूपुर के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

21 Oct 2026

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

21 Oct 2026

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

21 Oct 2026

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

21 Oct 2026

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

21 Oct 2026

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

22 Oct 2026

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

21 Oct 2026

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख

21 Oct 2026

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट