इंदिरा नगर-गोमती नगर में कल शाम ठप रहेगी जलापूर्ति

कठौता जलकल में कामन हेडर और 600 एमएम नॉन रिटर्न वाल्व की मरम्मत के चलते संकट, सुबह ही पानी जमा करने की अपील
लखनऊ। इंदिरा नगर और गोमती नगर के लोगों को शनिवार शाम पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा। गोमती नगर के विकल्प खंड स्थित तृतीय जलकल कठौता में तकनीकी कार्य के चलते 24 अक्टूबर को शाम की जलापूर्ति बाधित रहेगी। नगर निगम के जलकल विभाग ने नागरिकों से सुबह होने वाली जलापूर्ति के दौरान ही जरूरत के मुताबिक पानी जमा करने की अपील की है।
जलकल विभाग के अनुसार, कठौता जलकल में क्लियर वाटर के कामन हेडर और 600 एमएम नॉन रिटर्न वाल्व से संबंधित कार्य कराया जाएगा। इसके चलते संबंधित जलकल से होने वाली शाम की जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे घरेलू जरूरतों के लिए सुबह ही पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें, ताकि शाम को होने वाली असुविधा से बचा जा सके।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

फेफना खेल महोत्सव के विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

गौशालाओं में लापरवाही पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सख्त

अंडमान की प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि: डॉ. दिनेश शर्मा

23 अक्टूबर को होगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).