Thu, Oct 22
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।

रामलीला में रामभरत मिलन एवं राम राज्याभिषेक का हुआ सजीव मंचन

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·22 Oct 2026 12:35 PM (IST)
0
रामलीला में रामभरत मिलन एवं राम राज्याभिषेक का हुआ सजीव मंचन

नगरा (बलिया)। नगरा सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित रामलीला महोत्सव के 11वें दिन बुधवार की रात भगवान श्रीराम और भरत के मिलाप के साथ ही श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का भव्य मंचन किया गया। दोनों भाइयों के स्नेहपूर्ण मिलन का दृश्य देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। वहीं, भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के दौरान पूरा रामलीला परिसर जय सियाराम और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। भरत मिलाप की लीला देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।

राम के अयोध्या लौटने पर हर्षित हुए अयोध्यावासी

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लीला के अनुसार, लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम माता सीता और अनुज लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे। भगवान राम के आगमन का समाचार मिलते ही अयोध्यावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अपने बड़े भाई श्रीराम को सामने देखकर भरत की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा।

दोनों भाइयों का मिलन प्रेम, त्याग, समर्पण और पारिवारिक मर्यादा का अनुपम उदाहरण बना। इस भावुक दृश्य को देखकर रामलीला मैदान में मौजूद दर्शक भावविभोर हो उठे और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ श्रीराम का राज्याभिषेक

भरत मिलाप के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। भगवान राम के राजसिंहासन पर विराजमान होते ही श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और जय सियाराम के जयकारे लगाए। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान लोकगीतों और आकर्षक झांकियों की भी सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसका दर्शकों ने आनंद लिया।

समिति ने कलाकारों को उपहार और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

रामलीला मंचन के समापन के बाद समिति की ओर से कलाकारों को विभिन्न उपहार और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्हें विदाई दी गई। आयोजन में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

इस अवसर पर निर्भय प्रकाश, राजेश गुप्ता, रामायण ठाकुर, हरेराम गुप्ता, कृष्णपाल यादव, सुनील गुप्ता, गणपति गोड़, अनिल गुप्ता, मन्नू मद्धेशिया, राजू चौहान, रियांशु जायसवाल, रामेश्वर प्रजापति सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

21 Oct 2026

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

21 Oct 2026

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

21 Oct 2026

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

21 Oct 2026

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

21 Oct 2026

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

21 Oct 2026

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख

21 Oct 2026

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट

16 Oct 2026

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल