रावण जन्म से इंद्रलोक पर आक्रमण तक की लीला का हुआ मंचन, कलाकारों ने मोहा मन

बलिया। आदर्श नगर पंचायत नगरा स्थित जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार की शाम रावण जन्म से लेकर इंद्रलोक पर आक्रमण तक की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी सजीव प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
मंचन के दौरान रावण, कुंभकरण और विभीषण के जन्म, तीनों भाइयों की तपस्या, भगवान विश्वकर्मा से वरदान प्राप्त करने तथा रावण विवाह सहित विभिन्न प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रावण की बढ़ती शक्ति और उसके अहंकार को दर्शाते हुए इंद्रलोक पर आक्रमण की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।

रामलीला के दौरान मुख्य सेवक के रूप में उपस्थित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित राय, राजेंद्र पांडेय, धनंजय सिंह ‘धनु’ और चंद्रमणि यादव व रमेश पाठक ने भगवान श्रीराम एवं माता जानकी का तिलक-आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति की ओर से अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
इस दौरान रामलीला के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजन को आपसी सद्भाव, मर्यादा और आदर्शों का संदेश देने वाला बताया गया। कार्यक्रम में समिति के राजेश गुप्ता, उदय नारायण वर्मा, गणपति, मुन्ना, हरेराम गुप्ता,के पी यादव, बृजमोहन गुप्ता, शशि प्रकाश सहित अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सीएम के आगमन से पहले विधायक ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण, निर्माण की धीमी गति पर जताई चिंता

आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

बलिया एसपी का बड़ा एक्शन, जमीन विवाद में 61 हजार रुपये लेने के आरोप में दरोगा समेत दो निलंबित

दीपोत्सव का एक दशक, अयोध्या के गौरव का नया अध्याय
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज

खराब मौसम से टली जनसभा अब 3 नवंबर को! अखिलेश यादव के काशी दौरे की तैयारी में जुटी सपा, संजोई में जुटेंगे कार्यकर्ता

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).