द ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
लखनऊ। द ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की ओर से रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह जी को विद्यालय की छात्राओं द्वारा राखी बाँधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर देव ग्रुप के चेयरमैन लाल महेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रबंधक शैल सिंह जी ने नीरज सिंह जी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, चिनहट एवं डीपीएस एकेडमी, इटौंजा की छात्राओं ने माननीय नीरज सिंह जी को राखी बाँधकर भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और विश्वास का संदेश दिया।
इस अवसर पर भैया नीरज सिंह जी ने सभी छात्राओं को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। यह पावन अवसर भारतीय संस्कृति के भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास, सम्मान एवं संस्कारों का सुंदर प्रतीक बना। द ग्रुप ऑफ कॉलेजेस परिवार की ओर से सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख







Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).