अखिल भारतीय किसान सभा का 36वां सम्मेलन 15 नवंबर से, देशभर के 800 प्रतिनिधि होंगे शामिल

रायपुर। अखिल भारतीय किसान सभा का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन 15 से 18 नवंबर 2026 तक तेलंगाना के नालगोंडा में आयोजित किया जाएगा। इस चार दिवसीय सम्मेलन में देशभर से करीब 800 निर्वाचित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ से किसान सभा के राज्य सम्मेलन में निर्वाचित 10 प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे। इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ किसान सभा के राज्य अध्यक्ष प्रशांत झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
प्रशांत झा ने बताया कि अखिल भारतीय किसान सभा वर्तमान में देशभर में 1.59 करोड़ सदस्यों के साथ देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है। संगठन की 27 राज्यों के 36,763 गांवों में 62,597 प्राथमिक इकाइयां सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। किसान सभा संयुक्त किसान मोर्चा का सबसे बड़ा घटक संगठन है और देशभर में किसान आंदोलनों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
किसानों के मुद्दों और कॉरपोरेट नीतियों के खिलाफ आंदोलन की होगी समीक्षा
सम्मेलन में पिछले चार वर्षों के दौरान कॉरपोरेट नीतियों के खिलाफ चलाए गए आंदोलनों और संघर्षों की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी, किसानों की कर्जमुक्ति, चार श्रम संहिताओं को रद्द करने, मनरेगा को फिर से लागू करने, बिजली के निजीकरण पर रोक, मुक्त व्यापार समझौतों के विरोध तथा जल-जंगल-जमीन के अधिकारों और विस्थापन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
किसान सभा ने इन मुद्दों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा, खेत मजदूर संगठनों और ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर देशभर में कई अभियान और आंदोलन चलाए हैं। सम्मेलन में इन संघर्षों के अनुभवों के आधार पर आगे की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर मनाया जाएगा झंडा दिवस
किसान सभा के राज्य अध्यक्ष ने बताया कि 15 नवंबर को महान आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की शहादत की 151वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में झंडा दिवस मनाया जाएगा। बिरसा मुंडा ने भूमि अधिकारों की रक्षा और आदिवासी समाज को शोषण एवं दासता से मुक्ति दिलाने के संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर जनता के बीच कॉरपोरेट और सांप्रदायिक नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नालगोंडा ऐतिहासिक तेलंगाना सशस्त्र किसान संघर्ष का प्रमुख केंद्र रहा है। यह संघर्ष सामंती भूस्वामियों के शोषण के खिलाफ किसान सभा के नेतृत्व में लड़ा गया था और किसान आंदोलन के इतिहास में इसका विशेष महत्व है।
छत्तीसगढ़ में किसानों और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर चलेगा अभियान
प्रशांत झा ने कहा कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में किसानों की आजीविका, आदिवासियों और दलितों के अधिकार, ग्रामीणों के विस्थापन तथा खेती-किसानी से जुड़े संकटों को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से किसानों और ग्रामीणों को संगठित कर विभिन्न मुद्दों पर संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों को भाजपा सरकार की किसान विरोधी और कॉरपोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ व्यापक जनसंघर्षों से जोड़ते हुए संयुक्त किसान आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में छठ की बेदी बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

एक राशन कार्ड से पूरे देश में खाद्यान्न की सुविधा, हर महीने 3.27 करोड़ पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन

सुशांत गोल्फ सिटी में आधी रात को अग्निकांड, निर्माणाधीन इमारत की ऊपरी मंजिल आग की चपेट में

मदर डेयरी के ग्राहकों को झटका, दूध की कीमतों में 4 रुपये तक की बढ़ोतरी
टॉप रीड्स

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

अयोध्या में अखिलेश के दौरे से पहले संतों का ‘दरबार’ सख्त! राजकुमार दास की आंखें हुईं नम, कमलनयन दास बोले- छलावे को पहचानना होगा

यूपी में बदलाव की पटकथा लिख रही जनता', अजय राय की हुंकार- 2027 में डंके की चोट पर जीतेगी कांग्रेस

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!

अयोध्या की राह में तारीख पर सियासत, BJP बोली- 12 नहीं, 6 दिसंबर को याद आई तो आइए!

'नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी में अखिलेश', ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).