देवरिया के सोनहुला रामनगर में एक करोड़ से होगा मंदिरों का कायाकल्प

देवरिया। जिले के तरकुलवा विकासखंड स्थित सोनहुला रामनगर के प्राचीन मंदिरों के दिन अब संवरने वाले हैं। प्रदेश सरकार ने मंदिर परिसर के सुंदरीकरण और विकास के लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रस्ताव पर मिली मंजूरी के बाद क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाया गया है।
छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित हैं प्राचीन मंदिर
सोनहुला रामनगर ग्राम पंचायत में छोटी गंडक नदी के किनारे बाबा भूतनाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर और बजरंगबली मंदिर स्थित हैं। इन मंदिरों में आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। महाशिवरात्रि और छठ पर्व के अवसर पर यहां बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं और मेले जैसा माहौल रहता है। धार्मिक गतिविधियों के साथ यह स्थान आसपास के ग्रामीणों के लिए भी महत्वपूर्ण है।
बहुउद्देशीय हॉल से लेकर पेयजल तक की होगी व्यवस्था
मंदिर परिसर के विकास के लिए ग्राम प्रशासक ओंकार राव विशाल ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से सुंदरीकरण कराने की मांग की थी। इसके बाद मंत्री ने शासन को प्रस्ताव भेजा। पर्यटन निदेशालय की क्षेत्रीय अधिकारी अंजू चौधरी ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए एक करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया।
स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन और पेयजल की सुविधा विकसित की जाएगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच लगाई जाएंगी। परिसर में क्यूआर कोडयुक्त साइनेज और लैंडस्कैपिंग के माध्यम से भी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
मंदिरों के सुंदरीकरण से श्रद्धालुओं को सुविधाजनक वातावरण मिलने की उम्मीद है। बेहतर बुनियादी सुविधाओं से पर्वों और विशेष अवसरों पर आने वाले लोगों को सहूलियत होगी। शासन से बजट स्वीकृत होने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि विकास कार्य पूरे होने के बाद सोनहुला रामनगर के प्राचीन मंदिरों की पहचान और अधिक मजबूत होगी।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

देवरिया में दवा दुकानों के लिए नई व्यवस्था: अब वेबसाइट पर देना होगा लाइसेंस

बलिया में खाते से 2.57 लाख उड़ाने के मामले में शत्रुधन यादव गिरफ्तार, दो लाख नकद बरामद

तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जनसुनवाई में दिव्यांग बुजुर्ग को मिली तत्काल मदद, ट्राई साइकिल के साथ मिला आयुष्मान कार्ड
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).