Mon, Nov 16
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

जनगणना-2027 की स्व-गणना का आज होगा शुभारंभ, सीएम योगी आदित्यनाथ शुरू करेंगे डिजिटल अभियान

By Syed Fiza Khatoon·16 Nov 2026 10:33 AM (IST)
0
जनगणना-2027 की स्व-गणना का आज होगा शुभारंभ, सीएम योगी आदित्यनाथ शुरू करेंगे डिजिटल अभियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की शुरुआत आज 16 नवंबर से होने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही अपने परिवार और आवास से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे।

यह देश की पहली डिजिटल जनगणना के तहत नागरिकों को दी जा रही महत्वपूर्ण सुविधा है। उत्तर प्रदेश में स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसका उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और सटीक बनाना है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित विधायक जय देवी, डॉ. नीरज बोरा, डॉ. राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला और अमरेश कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के मौजूद रहने की जानकारी है।

30 नवंबर तक घर बैठे भर सकेंगे जनगणना का विवरण

स्व-गणना के लिए सरकार ने आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in उपलब्ध कराया है। नागरिक इस पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

स्व-गणना करने के लिए नागरिकों को निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी:

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाएं।

  2. राज्य के विकल्प में उत्तर प्रदेश का चयन करें।

  3. परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

  4. मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करें।

  5. अपनी पसंद की भाषा चुनें।

  6. मकान का पता और डिजिटल मैप पर घर की सही लोकेशन दर्ज करें।

  7. परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित जानकारी भरें।

  8. सभी जानकारियों की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।

फॉर्म जमा होने के बाद परिवार को एक विशेष स्व-गणना पहचान संख्या (SEID) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा। जब जनगणना कर्मचारी घर पहुंचेंगे, तब उन्हें यह पहचान संख्या दिखानी होगी, ताकि दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके।

40 सवालों के जरिए जुटाई जाएगी जानकारी

जनगणना के दौरान परिवारों से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • परिवार के सदस्यों का नाम, उम्र और लिंग।

  • परिवार के मुखिया से संबंध।

  • वैवाहिक स्थिति और जन्मस्थान।

  • धर्म, जाति और मातृभाषा।

  • शैक्षणिक योग्यता और रोजगार।

  • आर्थिक गतिविधियां और आजीविका।

  • दिव्यांगता और प्रवासन से जुड़ी जानकारी।

  • आवास एवं अन्य सामाजिक-आर्थिक विवरण।

इस बार जनगणना में डिजिटल माध्यम से जानकारी एकत्र की जाएगी। नागरिकों की ओर से दी गई व्यक्तिगत जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत गोपनीय रखी जाएगी।

1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे जनगणना कर्मचारी

स्व-गणना की अवधि समाप्त होने के बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। इस दौरान ऑनलाइन दर्ज कराई गई जानकारियों का सत्यापन भी किया जाएगा। जिन परिवारों ने ऑनलाइन स्व-गणना नहीं की होगी, उनकी जानकारी कर्मचारी स्वयं दर्ज करेंगे।

इसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा।

स्व-गणना करना अनिवार्य नहीं

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन स्व-गणना करना अनिवार्य नहीं है। जो परिवार ऑनलाइन जानकारी दर्ज नहीं करा पाएंगे, उनके घर भी जनगणना कर्मचारी पहुंचेंगे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विवरण एकत्र करेंगे।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे जनगणना में सही और तथ्यात्मक जानकारी दें। साथ ही किसी के साथ बैंक खाते का पासवर्ड, एटीएम पिन, यूपीआई पिन या ओटीपी साझा न करें।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

15 Nov 2026

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

15 Nov 2026

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

13 Nov 2026

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

13 Nov 2026

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

13 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

15 Nov 2026

दलितों के मंच से पहले पोस्टरों पर सियासी जंग! आगरा में अखिलेश को घेरा, सपाइयों ने फाड़े होर्डिंग; 2027 की लड़ाई के संकेत

15 Nov 2026

अखिलेश के PDA की BJP ने बदली परिभाषा, पंकज चौधरी बोले- परिवार की दरी बिछाने आइए

13 Nov 2026

काशी में राम का आशीर्वाद, अयोध्या में माफी की मांग और सांसद का ‘ढोंग’ वाला बयान! 2027 से पहले धर्म के मैदान में घिरी सपा?