वायरल दिव्यांग बेटी रागिनी के इलाज की राह आसान, सीएम योगी ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा

लखनऊ/बलिया। सोशल मीडिया पर अपनी जिजीविषा और संघर्ष के कारण चर्चा में आई दिव्यांग बेटी रागिनी के लिए मदद की उम्मीद जगी है। बांसडीह की विधायक केतकी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर रागिनी की स्थिति से उन्हें अवगत कराया और उसके बेहतर इलाज समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
विधायक ने मुख्यमंत्री को रागिनी की परेशानियों और परिवार की परिस्थितियों की जानकारी दी। उन्होंने रागिनी के इलाज के साथ-साथ उसके परिवार के लिए आवास, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जरूरत भी मुख्यमंत्री के सामने रखी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रागिनी के इलाज के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। साथ ही रागिनी और उसके परिवार को आवश्यक सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इसके तहत परिवार को आवास, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही गई।
विधायक केतकी सिंह ने मुलाकात के बाद कहा कि मुख्यमंत्री ने रागिनी की स्थिति को संवेदनशीलता से सुना और उसके इलाज को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि जरूरतमंद परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
रागिनी की कहानी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों का ध्यान उसकी ओर गया था। अब मुख्यमंत्री तक मामला पहुंचने के बाद परिवार को इलाज और बेहतर जीवन की सुविधाएं मिलने की उम्मीद बढ़ी है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

स्वच्छता को आदत और जनभागीदारी को बनाएं ताकत: ब्रजेश पाठक

गांधी भवन लखनऊ में 157वीं गांधी जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन

परिवहन आयुक्त की बड़ी कार्रवाई प्रयागराज के यात्री/मालकर अधिकारी निलंबित

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).