सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रसंत एवं सामाजिक समरसता के प्रबल संवाहक ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की पुण्य स्मृति में ब्लॉसम इंडिया फाउंडेशन द्वारा “सामाजिक समरसता में गोरक्षपीठ की भूमिका” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में किया गया। संगोष्ठी गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा भारती जी, महामंडलेश्वर श्री संदीप जी महाराज, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल एवं आलोक स्वरूप सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, सेवा, सहभागिता और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की गोरक्षपीठ की परंपरा पर अपने विचार रखे।
संगोष्ठी में संत समाज, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लोगों तथा विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के सामाजिक समरसता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

आयोजक संस्था ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले संतों, अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नरही में जर्जर भवनों से हादसे का खतरा, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

गोमती उफान पर, लखनऊ में बढ़ी बाढ़ की चिंता; IIIT बंद, बैकुंठ धाम में भरा पानी

लखनऊ में मौसम ने बदली करवट, सुबह से बारिश; आज गरज-चमक का अलर्ट
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).