स्वच्छता को आदत और जनभागीदारी को बनाएं ताकत: ब्रजेश पाठक

लखनऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि पार्क में स्वच्छता महा-अभियान आयोजित किया गया। उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अभियान में शामिल होकर स्वयं साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वच्छता केवल आसपास के वातावरण को साफ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वच्छता को अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन की आदत बनाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, महानगर मंत्री आनंद पांडेय समेत महर्षि वाल्मीकि समाज एवं भाजपा के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गांधी भवन लखनऊ में 157वीं गांधी जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन

परिवहन आयुक्त की बड़ी कार्रवाई प्रयागराज के यात्री/मालकर अधिकारी निलंबित

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा 25 हजार रुपये का इनाम: डीएम
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).