यूपी में 34 IAS अफसरों का बड़ा तबादला, 14 जिलों को मिले नए DM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 34 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल के तहत 14 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को बदला गया है, जबकि कई अन्य अधिकारियों को शासन और विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
14 जिलों में बदले जिलाधिकारी
तबादला सूची के अनुसार मुरादाबाद, हरदोई, एटा, अमेठी, कुशीनगर, कानपुर नगर, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
इनमें कुछ अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले की कमान दी गई है। अनुनय झा को हरदोई से मुरादाबाद, संजय चौहान को अमेठी से कुशीनगर और महेंद्र सिंह तंवर को कुशीनगर से कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं आलोक कुमार को संतकबीरनगर से पीलीभीत और ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत से बलिया भेजा गया है।
कई अधिकारियों को शासन में नई जिम्मेदारी
फेरबदल में कई मौजूदा जिलाधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। जसजीत कौर को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि कानपुर नगर के पूर्व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक पद की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा गजल भारद्वाज, अस्मिता लाल, अभिषेक गोयल, मंगला प्रसाद सिंह, अरविंद सिंह, राजेंद्र पेंसिया और अतुल वत्स समेत कई अधिकारियों को शासन या अन्य विभागों में नई तैनाती दी गई है।
इन अधिकारियों को मिली जिलों की कमान
शासन में विशेष सचिव स्तर पर तैनात रहे राहुल पाण्डेय, प्रभास कुमार, उमेश प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश पटेल और अशोक कुमार को भी जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं एम. अरुन्मोली, अनुज मलिक, शशांक चौधरी और दिव्यांशु पटेल को भी अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से जिलों और शासन स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

2017 से पहले सवालों में घिरी महिला सुरक्षा, अब सशक्तीकरण की नई पहचान: योगी

यूपी में अवैध एंबुलेंस पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 772 के चालान और 135 बंद

यूपी में 85,854 मतदाता विलोपन फॉर्म में कारण का जिक्र नहीं होने का दावा, अमिताभ ठाकुर ने मांगी जांच

देवरिया की विभा पांडेय बनीं महिला स्वावलंबन की प्रेरणा, 5000 महिलाओं को हुनर से जोड़ा
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).