Thu, Oct 22
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।

केशव मौर्य का दावा: विधान परिषद की सभी 11 सीटों पर जीतेगी भाजपा, 2027 में तीसरी बार बनाएगी सरकार

By Syed Fiza Khatoon·22 Oct 2026 11:20 AM (IST)
0
केशव मौर्य का दावा: विधान परिषद की सभी 11 सीटों पर जीतेगी भाजपा, 2027 में तीसरी बार बनाएगी सरकार

बस्ती। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि आगामी 23 अक्टूबर को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए होने वाले मतदान में भारतीय जनता पार्टी के सभी 11 प्रत्याशी विजयी होंगे और समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

बस्ती में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी के यहां पिछले दिनों हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अयोध्या सहित प्रदेश की कुछ सीटों पर जीत के बाद समाजवादी पार्टी में जो अहंकार पैदा हुआ था, वह आगामी विधानसभा चुनाव में चूर-चूर हो जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश में सुशासन कायम रहेगा और भाजपा का कमल खिलेगा।

सपा पर साधा निशाना, रामराज्य के दावे पर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘असली रामराज समाजवादी है’ संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने शासनकाल में रामराज्य की अवधारणा को साकार करने में विफल रही।

उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच सपा सरकार के कार्यकाल में गुंडों, अपराधियों, माफिया और दंगाइयों को संरक्षण मिला तथा जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतें सामने आती रहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार का कार्यकाल देख चुकी है और आगामी चुनाव में अपने अनुभव के आधार पर फैसला करेगी।

उन्होंने कहा कि यदि तत्कालीन सपा सरकार ने अयोध्या, मथुरा और काशी सहित प्रदेश के विकास के लिए प्रभावी काम किया होता, तो आज जनता उसके दावों पर भरोसा करती। मौर्य ने दावा किया कि प्रदेश की जनता सपा के राजनीतिक दावों को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

2047 तक गांवों को स्मार्ट और सुविधासंपन्न बनाने का लक्ष्य

ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य शहरों की तर्ज पर गांवों को भी स्मार्ट और सुविधासंपन्न बनाना है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि खर्च की जा रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प वर्ष 2047 तक गांवों को विकसित बनाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए गांवों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

21 Oct 2026

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

21 Oct 2026

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

21 Oct 2026

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

21 Oct 2026

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

21 Oct 2026

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

21 Oct 2026

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख

21 Oct 2026

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट

16 Oct 2026

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल