Thu, Nov 12
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ रायबरेली: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, एक्स और फेसबुक पर किया पोस्ट, घायलों को तत्काल इलाज देने के दिए निर्देश, रोडवेज बस ने दो कारों को मारी थी टक्कर, गलत साइड से आ रही कार बनी हादसे का शिकार, हादसे में एक महिला की मौके पर मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।★ बाराबंकी: मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने राजमिस्त्री की पीट-पीटकर की हत्या, राजमिस्त्री राम मनोहर की हमले में मौत, लाठी-डंडों, धारदार हथियार से किया हमला, हमले में महिला समेत कई परिजन घायल, मृतक ने पहले ही प्रशासन से की थी शिकायत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, थाना माती क्षेत्र के बस्ती गांव की घटना।★ रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, कार सवार महिला घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरस के पास की घटना।★ कानपुर: मामूली विवाद में हर्षित की चाकू से गोदकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम, कपड़े की दुकान पर काम करता था हर्षित, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, फजलगंज थाना क्षेत्र के बम्बा रोड की घटना।★ सहारनपुर: सहारनपुर में निकाह के कार्ड पर बवाल, 2 मुस्लिम बहनों के निकाह पर मंडराया संकट, कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम देख मचा विवाद, दूल्हे और उनके परिवार मुस्लिम बताए जा रहे, कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की है परंपरा, नामों को लेकर कुछ लोगों ने खड़ा किया विवाद, गार्डन मालिक को फोन कर दी गई धमकी, निकाह समारोह नहीं कराने की कही गई बात, हिंदू संगठनों को बुलाकर हंगामा कराने का आरोप, दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर लगाई गुहार, थाना गंगोह क्षेत्र के कस्बा गंगोह का मामला।★ अलीगढ़: मेलरोज बाईपास स्थित गोदाम में लगी आग, खाली पड़े गोदाम के कबाड़ में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र की घटना।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ रायबरेली: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, एक्स और फेसबुक पर किया पोस्ट, घायलों को तत्काल इलाज देने के दिए निर्देश, रोडवेज बस ने दो कारों को मारी थी टक्कर, गलत साइड से आ रही कार बनी हादसे का शिकार, हादसे में एक महिला की मौके पर मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।★ बाराबंकी: मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने राजमिस्त्री की पीट-पीटकर की हत्या, राजमिस्त्री राम मनोहर की हमले में मौत, लाठी-डंडों, धारदार हथियार से किया हमला, हमले में महिला समेत कई परिजन घायल, मृतक ने पहले ही प्रशासन से की थी शिकायत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, थाना माती क्षेत्र के बस्ती गांव की घटना।★ रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, कार सवार महिला घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरस के पास की घटना।★ कानपुर: मामूली विवाद में हर्षित की चाकू से गोदकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम, कपड़े की दुकान पर काम करता था हर्षित, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, फजलगंज थाना क्षेत्र के बम्बा रोड की घटना।★ सहारनपुर: सहारनपुर में निकाह के कार्ड पर बवाल, 2 मुस्लिम बहनों के निकाह पर मंडराया संकट, कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम देख मचा विवाद, दूल्हे और उनके परिवार मुस्लिम बताए जा रहे, कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की है परंपरा, नामों को लेकर कुछ लोगों ने खड़ा किया विवाद, गार्डन मालिक को फोन कर दी गई धमकी, निकाह समारोह नहीं कराने की कही गई बात, हिंदू संगठनों को बुलाकर हंगामा कराने का आरोप, दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर लगाई गुहार, थाना गंगोह क्षेत्र के कस्बा गंगोह का मामला।★ अलीगढ़: मेलरोज बाईपास स्थित गोदाम में लगी आग, खाली पड़े गोदाम के कबाड़ में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र की घटना।

बलिया में छठ की बेदी बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·12 Nov 2026 03:56 PM (IST)
0
बलिया में छठ की बेदी बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

बोलबाजी के बाद कई बार हुई मारपीट, दो भाई गंभीर रूप से घायल; ग्राम प्रधान समेत आठ नामजद और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया। छठ पूजा की तैयारियों के बीच बेदी बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मंगलवार की सुबह थाना भीमपुरा क्षेत्र के चरौवा ठकुरही गांव में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान कई बार मारपीट की घटना हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत आठ नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नरसिंह यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वह चट्टी पर गए थे। छठ की बेदी बनाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद पांच लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट लग गई। इसके बाद वह अपने भाई सुभाष यादव के साथ विवाद की शिकायत लेकर थाने जा रहे थे। इसी दौरान डफुलपुरा और गौरा के बीच दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में नरसिंह यादव के सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि उनके भाई सुभाष यादव को भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर विकास यादव, राहुल यादव, देवेंद्र यादव (ग्राम प्रधान), रमेश यादव, विशाल यादव उर्फ गोलू, अमित यादव उर्फ गोलू, विशाल सिंह और प्रमेश सिंह उर्फ चुनबुल समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए चालान किया है। इनमें एक पक्ष के विवेक यादव तथा दूसरे पक्ष के राहुल यादव, रमेश यादव और सुरेंद्र यादव शामिल हैं। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। एहतियातन दोनों पक्षों के चार लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Nov 2026

यूपी में बदलाव की पटकथा लिख रही जनता', अजय राय की हुंकार- 2027 में डंके की चोट पर जीतेगी कांग्रेस

11 Nov 2026

अयोध्या की राह में तारीख पर सियासत, BJP बोली- 12 नहीं, 6 दिसंबर को याद आई तो आइए!

10 Nov 2026

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

10 Nov 2026

शिक्षा जगत में डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का गौरव, गांव में हुआ सम्मान

11 Nov 2026

'नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी में अखिलेश', ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना

11 Nov 2026

अयोध्या में अखिलेश के दौरे से पहले संतों का ‘दरबार’ सख्त! राजकुमार दास की आंखें हुईं नम, कमलनयन दास बोले- छलावे को पहचानना होगा

11 Nov 2026

अखिलेश के लिए सियासी चुनौती या BJP की सोशल इंजीनियरिंग? अरविंद चौधरी-अनिल यादव की भगवा एंट्री

09 Nov 2026

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति