पुलिस के शौर्य और साहस को आईआईए का सलाम, 40 कर्मठ पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान

लखनऊ। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) लखनऊ चैप्टर की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को होटल क्लार्क्स अवध में दीपोत्सव एवं पुलिस सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ जनपद के लगभग 40 कर्मठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके शौर्य, अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहर के लगभग 200 उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) बबलू कुमार, आईपीएस रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के आनंद स्वरूप अग्रवाल उपस्थित रहे। समारोह में पूर्व पुलिस महानिदेशक ए.के. जैन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
पुलिसकर्मियों का सम्मान सकारात्मक पहल: बबलू कुमार
मुख्य अतिथि बबलू कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आमतौर पर जनमानस में पुलिस की छवि को लेकर नकारात्मक धारणाएं देखने को मिलती हैं, लेकिन आईआईए की ओर से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साहसपूर्ण एवं सराहनीय कार्यों को पहचानकर सम्मानित करना सकारात्मक पहल है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात लगभग 14 हजार पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है और 24 घंटे अपनी सेवाएं प्रदान करती रहेगी।
कठिनाइयों और संघर्ष से ही संभव है प्रगति: आनंद स्वरूप अग्रवाल
विशिष्ट अतिथि आनंद स्वरूप अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में भारत के सामने अनेक चुनौतियां हैं। उन्होंने विनिर्माण क्षेत्र की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि नई पीढ़ी इस क्षेत्र में आने से कतरा रही है, जबकि देश की आर्थिक प्रगति में विनिर्माण क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि बिना कठिनाइयों और संघर्ष के प्रगति संभव नहीं है। आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए वर्तमान पीढ़ी को चुनौतियों का सामना करना होगा और मेहनत के साथ आगे बढ़ना होगा।
पुलिस और समाज के बीच विश्वास मजबूत करना उद्देश्य
आईआईए लखनऊ चैप्टर के चेयरमैन वैभव अग्रवाल, सेक्रेटरी राजीव जैन, ट्रेजरर अभिनव कपूर, सीनियर वाइस चेयरमैन मोहित बंसल एवं आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि आईआईए पिछले कई वर्षों से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित करता आ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में पुलिस के प्रति सम्मान और विश्वास को मजबूत करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सतर्कता, तत्परता और सक्रियता से लखनऊ में सुरक्षा का वातावरण बेहतर हुआ है। आज महिलाएं भी घरों से बाहर निकलकर निडर होकर अपने गंतव्य तक पहुंच रही हैं। यह पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और सराहनीय कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
200 उद्यमियों ने लिया हिस्सा
दीपोत्सव एवं पुलिस सम्मान समारोह में लखनऊ के लगभग 200 उद्यमियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से उद्योग जगत और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। समारोह में पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मुंबई से लखनऊ तक फैला तस्करी का नेटवर्क, 7 कीमती बाज बरामद; एक गिरफ्तार

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दिल्ली में 'एकता दौड़' को दिखाई हरी झंडी

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

राष्ट्रीय एकता बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य: योगी आदित्यनाथ
टॉप रीड्स

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

भारत: धर्म, कारोबार और आर्थिक सुधारों के बीच फंसा उद्यमी

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).