Thu, Nov 26
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ Nvidia की 1 ट्रिलियन डॉलर की उछाल। रिलायंस, एयरटेल, HDFC बैंक जैसी भारत की दस बड़ी कंपनियों का जितना मार्केट कैप है लगभग उतना Nvidia ने एक दिन में जोड़ लिया। Nvidia के शेयरों की क़ीमत में कल 31% का उछाल आया है, जेनसन हुआंग फिर से CEO बनने से बाज़ार खुश हुआ. Nvidia के शेयरों की क़ीमत यानी मार्केट कैप एक दिन में करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ गया।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।

बलिया में मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·06 Nov 2026 12:17 PM (IST)
0
बलिया में मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का रसड़ा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से मंदिरों से चोरी की गई चांदी गलाकर तैयार किए गए 300 ग्राम चांदी, दो तमंचे, कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं।

चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर की रात करीब 12:50 बजे लखनेश्वर डीह मंदिर से आमघाट जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक इनोवा कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी जिशान आलम (42) और चंद्रशेखर कुमार (38) के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल बलिया में भर्ती कराया।

पुजारी को बंधक बनाकर लूटे थे चांदी के नाग और छतरी

पूछताछ में आरोपियों ने 30 अक्टूबर की रात लखनेश्वर डीह स्थित शिव मंदिर में चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने मंदिर के पुजारी को डराकर उनके हाथ-पैर बांध दिए थे। इसके बाद शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का नाग और नाग बाबा के ऊपर लगी चांदी की छतरी लूटकर फरार हो गए थे।

इसके अलावा आरोपियों ने 11 अक्टूबर की रात गाजीपुर जिले के कासिमाबाद स्थित पंच मंदिर से राधा-कृष्ण की मूर्ति का मुकुट चोरी करने की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

300 ग्राम चांदी, तमंचे और चोरी के औजार बरामद

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुठभेड़ में घायल जिशान आलम और चंद्रशेखर कुमार के अलावा सूरज पासवान, बाला लखन्दर कुमार समेत अन्य आरोपी शामिल हैं।

आरोपियों के कब्जे से मंदिरों से चोरी की गई चांदी गलाकर तैयार किए गए करीब 300 ग्राम चांदी के अलावा दो .315 बोर के तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, पिलास, पेचकस और टेप बरामद किए गए हैं।

पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, थानाध्यक्ष कौशल पाठक और स्वाट प्रभारी अजय साहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

25 Nov 2026

अखिलेश को कांग्रेस से लड़ना है या बीजेपी से? 5 टिकटों पर इमरान मसूद का तीखा हमला, बोले- गठबंधन में सहयोगी होते हैं, भिखारी नहीं

24 Nov 2026

अखिलेश की सियासी चाय में राजभर ने डाल दी ‘शिवपाल वाली शक्कर’! बोले- चच्चू के 45 विधायक कभी भी पलट सकते हैं खेल!

24 Nov 2026

26 सीटों पर सपा का दांव, कांग्रेस की 130 की मांग पर सियासी घमासान! अखिलेश ने दिया गठबंधन का संदेश, इमरान मसूद बोले- 'भीख नहीं मांग रहे'

24 Nov 2026

आजम खान पर सवाल, अपर्णा यादव का जवाब- 'असुर-भयंकरों को छोड़िए, कथा सुनिए'; सियासत में छिड़ी नई जुबानी जंग

23 Nov 2026

सीएम योगी को मौलाना जर्जिश ने बताया 'लाशों का सौदागर', बोले- अंदर से गुंडे हैं; पूर्णिया की तकरीर से यूपी में सियासी हलचल

23 Nov 2026

आजम खान के 'बिरयानी' वाले तंज का ओवैसी की पार्टी ने बिरयानी से दिया जवाब! इटावा में 500 लोगों को खिलाई हैदराबादी बिरयानी, 2027 की सियासत में नया स्वाद

23 Nov 2026

'आजम खान का सफेद कुर्ता खून से सना है...', संगीत सोम ने मुजफ्फरनगर दंगे पर खोला मोर्चा, बोले- एनकाउंटर से डरना चाहिए

23 Nov 2026

अखिलेश यादव पर फिर 'डिजिटल स्ट्राइक'? फेसबुक अकाउंट सस्पेंड होने के दावे से मचा सियासी हलचल, मेटा पर पहले ही साध चुके हैं निशाना