लखनऊ से लौट रहे देवरिया के चार क्रिकेट खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत

देवरिया/लखनऊ। लखनऊ में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर घर लौट रहे देवरिया के चार खिलाड़ियों की बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार सवार चारों युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही उनके गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने लखनऊ गए थे खिलाड़ी

मृतकों की पहचान मईिल थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी नित्यानंद प्रजापति (26), बलिया उत्तर निवासी इरफान उर्फ राज, लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी अनिकेत सिंह और कोहरा गांव निवासी आनंद यादव के रूप में हुई है। चारों युवक टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते थे और लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गए थे।
बताया गया कि मंगलवार को प्रतियोगिता में खेलने के बाद चारों कार से देवरिया स्थित अपने घर लौट रहे थे। बुधवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में चारों की मौत हो गई।
नित्यानंद की मौत से गांव में पसरा मातम

नित्यानंद की मौत की खबर जैसे ही बगहा गांव पहुंची, उनके घर पर ग्रामीणों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद नित्यानंद के पिता मनोज प्रजापति छोटे बेटे अंकित के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
ग्रामीणों के मुताबिक, नित्यानंद क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने लखनऊ गए थे। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद वह अपने साथियों के साथ कार से वापस घर लौट रहे थे। हादसे ने परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

चुनाव नजदीक, ECI के आदेश से पहले ही पात्र अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग

दिवाली पर लखनऊ को बड़ी सौगात, शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर होगा शुरू

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अनीस मंसूरी ने उठाए सवाल
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).