दीपावली और छठ पर पॉलिटेक्निक परिसर में लगेंगी पटाखों की दुकानें

बिना लाइसेंस नहीं लगा सकेंगे पटाखों की दुकान, प्रशासन ने तय किए नियम
पटाखा दुकानों के बीच रहेगी तीन मीटर की दूरी, 50 मीटर का खुला क्षेत्र अनिवार्य
बलिया। दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन ने आतिशबाजी (पटाखों) की बिक्री के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति प्रदान की है। जिला मजिस्ट्रेट ज्ञानेन्द्र सिंह ने शासन के निर्देशों एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जारी निर्देश के अनुसार, नियमानुसार अर्ह आवेदकों को राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में ही अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के लिए अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस) जारी किया जाएगा। इसके साथ ही दुकानों के सुव्यवस्थित संचालन और सुरक्षा के लिए स्थल का लेआउट तैयार कराने की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग बलिया को सौंपी गई है। लेआउट तैयार करते समय सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी तथा 50 मीटर का खुला क्षेत्र सुनिश्चित किया जाएगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों और संबंधित अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए हैं। परिसर में पानी और बालू से भरी बाल्टियों के साथ पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखने होंगे। इसके अलावा आतिशबाजी नियमावली-2008 और माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। इसमें ग्रीन क्रैकर्स की बिक्री और लड़ियों वाले पटाखों पर प्रतिबंध संबंधी निर्देश भी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान पटाखों की बिक्री निर्धारित स्थल पर ही सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराई जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

चिकित्सा प्रतिपूर्ति पोर्टल की खामियों पर कर्मचारी संघ सख्त, नगर आयुक्त को भेजा मांगपत्र

बलिया में मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

बलिया में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, फावड़े से हमले के बाद व्यक्ति की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

बाल विवाह के खिलाफ किशोरी ने दिखाई हिम्मत, चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर रुकवाई शादी
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).