नारी की राजनीतिक चुनौतियों पर छात्राओं ने कलम के माध्यम से व्यक्त किए विचार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजाजीपुरम, लखनऊ के संयुक्त तत्त्वावधान में “नारी की राजनैतिक चुनौतियां एवं नारी वंदन अधिनियम” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को महाविद्यालय परिसर में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. शिवानी श्रीवास्तव ने की, जबकि कार्यक्रम की सूत्रधार हिन्दी विभाग की प्रभारी प्रो. डॉ. सुरंगमा यादव रहीं।

आयोजन के प्रथम दिवस विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में लगभग 75 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपने लेखन के माध्यम से भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी, नेतृत्व, प्रतिनिधित्व, उनके समक्ष उपस्थित सामाजिक एवं राजनीतिक चुनौतियों तथा महिला सशक्तीकरण के विविध आयामों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किए।
उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान एवं महाविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता महिला सशक्तीकरण एवं राजनीतिक जागरूकता के प्रति युवा पीढ़ी को संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण अकादमिक पहल है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी में अवैध एंबुलेंस पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 772 के चालान और 135 बंद

यूपी में 85,854 मतदाता विलोपन फॉर्म में कारण का जिक्र नहीं होने का दावा, अमिताभ ठाकुर ने मांगी जांच

देवरिया की विभा पांडेय बनीं महिला स्वावलंबन की प्रेरणा, 5000 महिलाओं को हुनर से जोड़ा

लखनऊ में रामायण की भव्य झलक, 500 ड्रोन ने आसमान में रचा अद्भुत नजारा
टॉप रीड्स

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).