जनसुनवाई में दिव्यांग बुजुर्ग को मिली तत्काल मदद, ट्राई साइकिल के साथ मिला आयुष्मान कार्ड

बलिया। जनसुनवाई के दौरान सामने आई दिव्यांग बुजुर्ग की समस्या पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने ग्राम जापलिनगंज निवासी 70 वर्षीय दिव्यांग लक्ष्मण प्रसाद को ट्राई साइकिल वितरित की।
इसके साथ ही उन्हें आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया गया। ट्राई साइकिल मिलने से बुजुर्ग को आवागमन में सुविधा होगी और दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम होगी। वहीं आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्रता के अनुसार उन्हें स्वास्थ्य उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
जनसुनवाई में प्राप्त समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर सहायता उपलब्ध कराने से बुजुर्ग के चेहरे पर राहत नजर आई। लक्ष्मण प्रसाद ने सहायता के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार







Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).