Fri, Oct 16
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।

नवरात्र पर जनभवन में 5100 कन्याओं का होगा पूजन, प्रेरणा परिवार करेगा भव्य आयोजन

By Syed Fiza Khatoon·16 Oct 2026 11:40 AM (IST)
0
नवरात्र पर जनभवन में 5100 कन्याओं का होगा पूजन, प्रेरणा परिवार करेगा भव्य आयोजन

लखनऊ। नवरात्र के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ में सामाजिक समरसता और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेरणा परिवार की ओर से 5100 कन्याओं के पूजन का आयोजन किया जाएगा। 17 अक्टूबर को जनभवन परिसर में होने वाले इस कार्यक्रम में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों की सेवा बस्तियों से कन्याएं शामिल होंगी। आयोजन के माध्यम से बालिकाओं के प्रति सम्मान, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

तिलक और चुनरी भेंटकर किया जाएगा स्वागत

प्रेरणा परिवार के अध्यक्ष गुंजित कालरा ने गुरुवार को जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनभवन पहुंचने पर कन्याओं के चरण प्रक्षालन के बाद तिलक लगाया जाएगा और चुनरी भेंटकर उनका स्वागत किया जाएगा।

कार्यक्रम में कन्याओं को भोजन प्रसाद, दक्षिणा और उपहार के रूप में कॉपी, कलम तथा पुस्तकें भी दी जाएंगी। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अपनत्व और समरसता की भावना को मजबूत करना है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल होंगी मुख्य अतिथि

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार और फिल्म हनुमान अंश की निर्माता रागिनी सोना को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अन्य गणमान्य व्यक्ति और वरिष्ठ प्रचारक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना उद्देश्य

प्रेरणा परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को एक-दूसरे से जोड़ना और सेवा बस्तियों में रहने वाले परिवारों के प्रति सम्मान तथा अपनत्व का भाव बढ़ाना भी है।

संस्था के पदाधिकारी प्रशांत भाटिया ने कहा कि आयोजन के जरिए यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि पूरा समाज एक परिवार है। वहीं, श्लोक चौधरी ने नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और सनातन मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

2024 में हुआ था प्रेरणा परिवार का गठन

प्रेरणा परिवार की सचिव शिखा भार्गव के मुताबिक, संस्था का गठन मार्च 2024 में लखनऊ के 11 युवा दंपतियों के सहयोग से किया गया था। संस्था का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को संरक्षित करना तथा आने वाली पीढ़ियों में इसके प्रति जागरूकता और सम्मान विकसित करना है।

प्रेरणा परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि जनभवन में आयोजित होने वाला यह तीसरा कन्या पूजन कार्यक्रम होगा। आयोजन के माध्यम से बालिकाओं के सम्मान, सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

14 Oct 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

14 Oct 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

14 Oct 2026

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

15 Oct 2026

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते