दीपोत्सव में चित्रकला और रील से दिखेगी नव्य अयोध्या की भव्यता

दो नवंबर तक जमा होंगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में विजेताओं का होगा सम्मान
लखनऊ। दीपोत्सव-2026 में अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और विकास की तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए पर्यटन विभाग चित्रकला और रील बनाने की प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। सभी आयु वर्ग के लोग इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकेंगे। प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि दो नवंबर निर्धारित की गई है।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागी जलरंगों के माध्यम से अयोध्या की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्थलों और दीपोत्सव की भव्यता को उकेर सकेंगे। वहीं, रील प्रतियोगिता में 30 से 60 सेकंड के वीडियो के जरिए नव्य अयोध्या और उसके विकास को प्रस्तुत करना होगा। नकल, कॉपीराइट का उल्लंघन और आपत्तिजनक सामग्री वाली प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से अयोध्या की विरासत और विकास यात्रा को रचनात्मक अभिव्यक्ति मिलेगी। विजेताओं को दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में सम्मानित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

निर्वाचन अधिकारियों की राजनीतिक निष्पक्षता पर उठे सवाल, आयोग से स्वतंत्र जांच की मांग

सांप के काटने से 18 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत, रास्ते में थमी जिंदगी

इंदिरा नगर-गोमती नगर में कल शाम ठप रहेगी जलापूर्ति

फेफना खेल महोत्सव के विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).