उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर व्यक्त की संवेदना

कार्यकर्ताओं से ‘आशीर्वाद का दीया ’ कार्यक्रम को सफल बनाने का किया आह्वान
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज प्रोफेसर अवधेश कुमार मौर्य जी के पिता स्वर्गीय राम समुझ मौर्य जी के निधन के उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की और अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की।

साथ ही उपमुख्यमंत्री जी ने आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश भाजपा, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय जी की पूजनीय माताजी के निधन के उपरांत उनके आवास पर पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें सांत्वना दी।

इसके उपरांत दयालपुर मोड़ एवं भीरा बाजार चौराहा पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा उपमुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 17 सितंबर को सायंकाल 7 बजे आयोजित होने वाले ‘दीया आशीर्वाद’ कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की जनसेवा के इस महत्वपूर्ण अवसर को जनभागीदारी के साथ विशेष रूप से मनाया जाए।


उपमुख्यमंत्री जी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि 17 सितंबर को सायंकाल 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करें और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करें।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गोरखपुर को मिला नया चैरिटेबल ब्लड सेंटर, सीएम योगी ने रक्तदाताओं की भूमिका को बताया अहम

PRASAD योजना से तीर्थ स्थलों के विकास और धार्मिक पर्यटन को मिल रहा बढ़ावा

योगी आदित्यनाथ ने लोक आयुक्त संगठन के 50वें स्थापना दिवस समारोह में लिया हिस्सा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
टॉप रीड्स

करीब दो दर्जन मुकदमों में वांछित सहारा इंडिया के डायरेक्टर संजय अरोड़ा का हार्ट अटैक से निधन

15 दिन पुराने विवाद में फिर भिड़े दो पक्ष, बांस के प्रहार से घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बीबीडी परिसर में चार दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारम्भ, साधो बैंड के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया में बारिश के बीच आकाशीय बिजली का कहर, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Surprise Fortress Check Conducted at Gorakhpur Junction to Ensure Safe and Hygienic Catering

फटे टायर के साथ फॉर्च्यूनर लेकर भागा युवक, कार में बेहोश मिली युवती, चिनहट में मचा हड़कंप

नियुक्तियों में पारदर्शिता नहीं तो संस्थान की साख पर संकट, सीएम योगी ने दी नसीहत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).