Sat, Nov 14
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ रायबरेली: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, एक्स और फेसबुक पर किया पोस्ट, घायलों को तत्काल इलाज देने के दिए निर्देश, रोडवेज बस ने दो कारों को मारी थी टक्कर, गलत साइड से आ रही कार बनी हादसे का शिकार, हादसे में एक महिला की मौके पर मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।★ बाराबंकी: मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने राजमिस्त्री की पीट-पीटकर की हत्या, राजमिस्त्री राम मनोहर की हमले में मौत, लाठी-डंडों, धारदार हथियार से किया हमला, हमले में महिला समेत कई परिजन घायल, मृतक ने पहले ही प्रशासन से की थी शिकायत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, थाना माती क्षेत्र के बस्ती गांव की घटना।★ रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, कार सवार महिला घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरस के पास की घटना।★ कानपुर: मामूली विवाद में हर्षित की चाकू से गोदकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम, कपड़े की दुकान पर काम करता था हर्षित, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, फजलगंज थाना क्षेत्र के बम्बा रोड की घटना।★ सहारनपुर: सहारनपुर में निकाह के कार्ड पर बवाल, 2 मुस्लिम बहनों के निकाह पर मंडराया संकट, कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम देख मचा विवाद, दूल्हे और उनके परिवार मुस्लिम बताए जा रहे, कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की है परंपरा, नामों को लेकर कुछ लोगों ने खड़ा किया विवाद, गार्डन मालिक को फोन कर दी गई धमकी, निकाह समारोह नहीं कराने की कही गई बात, हिंदू संगठनों को बुलाकर हंगामा कराने का आरोप, दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर लगाई गुहार, थाना गंगोह क्षेत्र के कस्बा गंगोह का मामला।★ अलीगढ़: मेलरोज बाईपास स्थित गोदाम में लगी आग, खाली पड़े गोदाम के कबाड़ में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र की घटना।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ रायबरेली: रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया संज्ञान, एक्स और फेसबुक पर किया पोस्ट, घायलों को तत्काल इलाज देने के दिए निर्देश, रोडवेज बस ने दो कारों को मारी थी टक्कर, गलत साइड से आ रही कार बनी हादसे का शिकार, हादसे में एक महिला की मौके पर मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा।★ बाराबंकी: मकान का छज्जा निकालने को लेकर विवाद, दबंगों ने राजमिस्त्री की पीट-पीटकर की हत्या, राजमिस्त्री राम मनोहर की हमले में मौत, लाठी-डंडों, धारदार हथियार से किया हमला, हमले में महिला समेत कई परिजन घायल, मृतक ने पहले ही प्रशासन से की थी शिकायत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, थाना माती क्षेत्र के बस्ती गांव की घटना।★ रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, कार सवार महिला घायल, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरस के पास की घटना।★ कानपुर: मामूली विवाद में हर्षित की चाकू से गोदकर हत्या, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम, कपड़े की दुकान पर काम करता था हर्षित, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, फजलगंज थाना क्षेत्र के बम्बा रोड की घटना।★ सहारनपुर: सहारनपुर में निकाह के कार्ड पर बवाल, 2 मुस्लिम बहनों के निकाह पर मंडराया संकट, कार्ड पर दूल्हों के हिंदू नाम देख मचा विवाद, दूल्हे और उनके परिवार मुस्लिम बताए जा रहे, कई पीढ़ियों से हिंदू नाम रखने की है परंपरा, नामों को लेकर कुछ लोगों ने खड़ा किया विवाद, गार्डन मालिक को फोन कर दी गई धमकी, निकाह समारोह नहीं कराने की कही गई बात, हिंदू संगठनों को बुलाकर हंगामा कराने का आरोप, दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर लगाई गुहार, थाना गंगोह क्षेत्र के कस्बा गंगोह का मामला।★ अलीगढ़: मेलरोज बाईपास स्थित गोदाम में लगी आग, खाली पड़े गोदाम के कबाड़ में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से आग लगने की आशंका, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र की घटना।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

By Syed Fiza Khatoon·14 Sept 2026 04:02 PM (IST)
0
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय,7-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना तथा त्वरित, प्रभावी और न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कई सैकड़ा लोगों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, वृद्धजन व युवा उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याओं को सीधे उप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। अधिकतर प्रकरणों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधित मुद्दे, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली-पानी की समस्याएं, पुलिस कार्यवाही से सम्बन्धित, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े मामले रहे

मौर्य ने कहा कि जनता दर्शन आमजन से सीधे संवाद का माध्यम है, जिससे जमीनी हकीकत सामने आती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन मामलों में आवश्यक हो, वहां मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए और पीड़ितों को समयबद्ध राहत प्रदान की जाए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंदों व पात्र लोगों को हर सम्भव सरकारी सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलना ही चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आम जनता की भलाई के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और जनहित सर्वोपरि है। मौर्य ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सरकार हर संभव कदम उठाएगी और कोई भी पीड़ित निराश न लौटे—यही प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

मौर्य ने जनता दर्शन में आये फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव निदान किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान किया जाय। निर्देश दिए कि समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान किया जाय और समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित की जवाबदेही तय होनी चाहिये। निर्देश दिए कि जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाय और जहां जरूरत हो, कठोर कार्यवाही की जाय।

उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों को विश्वास दिलाते हुये कहा कि परेशान न हो, समस्याओं का समाधान भी होगा, सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांग जनो, बुजुर्गों आदि की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

जमीन सम्बन्धी अधिकांश प्रकरणों में उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा जाय और सार्थक समाधान कराया जाय।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

12 Nov 2026

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

12 Nov 2026

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!

12 Nov 2026

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

13 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

13 Nov 2026

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

11 Nov 2026

अयोध्या में अखिलेश के दौरे से पहले संतों का ‘दरबार’ सख्त! राजकुमार दास की आंखें हुईं नम, कमलनयन दास बोले- छलावे को पहचानना होगा

11 Nov 2026

'नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी में अखिलेश', ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना

11 Nov 2026

अयोध्या की राह में तारीख पर सियासत, BJP बोली- 12 नहीं, 6 दिसंबर को याद आई तो आइए!