रसड़ा चीनी मिल चालू कराने की मांग तेज, राम इकबाल सिंह के नेतृत्व में निकली विशाल बाइक रैली

किसान महापंचायत के लिए बलिया कलेक्ट्रेट रवाना हुए समर्थक, चीनी मिल चालू कराने की उठी मांग
बलिया। बंद पड़ी रसड़ा चीनी मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर ‘चीनी मिल चालू करो अभियान’ के तहत पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में समर्थक और युवा शामिल हुए। दर्जनों गांवों से होते हुए रैली बलिया कलेक्ट्रेट मुख्यालय के लिए रवाना हुई।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किसान महापंचायत के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपकर चीनी मिल जल्द चालू कराने की मांग उठाई जानी है। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने चीनी मिल चालू करो के नारे लगाए।

अभियान का उद्देश्य चीनी मिल को पुनः शुरू कर किसानों को राहत दिलाना, क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है।
पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने उम्मीद जताई कि चीनी मिल को चालू कराने की दिशा में शासन-प्रशासन जल्द सकारात्मक कदम उठाएगा। उनका कहना है कि क्षेत्र में उद्योगों के शुरू होने से युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों में पलायन करने से राहत मिल सकती है।

अब निगाहें शासन-प्रशासन के अगले कदम पर हैं। रसड़ा चीनी मिल को दोबारा चालू कराने की मांग क्षेत्र के किसानों और युवाओं के लिए अहम मुद्दा बनी हुई है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

सीता स्वयंवर का जीवंत मंचन को देख दर्शक गण भावविभोर हो गए

मऊ जंक्शन पर दो पैसेंजर ट्रेनों की कनेक्टिविटी बहाल करने की मांग, सांसद ने उठाया मुद्दा

लखनऊ और वाराणसी के विस्तारित क्षेत्रों को मिलेगा पेयजल-सीवरेज का लाभ, 7 योजनाओं पर मुहर

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा एक्शन, फॉर्म-6, 7 और 8 की होगी जांच

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).