गोंडा कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल के ट्रान्सफर की मांग
लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ द्वारा 21 अगस्त 2026 को पारित एक आदेश के आलोक में गोंडा कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल के स्थानांतरण तथा पूरे प्रकरण की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उच्च न्यायालय ने गोंडा की सिविल जज (सीनियर डिवीजन) तथा मंडलायुक्त के बीच हुई टेलीफोनिक बातचीत को प्रथमदृष्टया न्यायिक अधिकारी को प्रभावित किए जाने का प्रयास बताते हुए इसे न्याय-प्रशासन में हस्तक्षेप मानते हुए आपराधिक अवमानना से संबंधित सक्षम न्यायालय के समक्ष रखे जाने का निर्देश दिया है।
उन्होंने उच्च न्यायालय के इस आदेश के क्रम में मुख्य सचिव से दुर्गा शक्ति नागपाल का गोंडा मंडल से तत्काल स्थानांतरण किये जाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने न्यायिक अधिकारी के साथ हुई टेलीफोनिक बातचीत तथा उसके बाद की घटनाओं के संबंध में स्वतंत्र उच्चस्तरीय प्रशासनिक जांच की मांग की है।
अमिताभ ठाकुर ने लंबित न्यायिक मामलों के संबंध में कार्यपालिका के अधिकारियों द्वारा न्यायिक अधिकारियों से संपर्क करने को लेकर स्पष्ट प्रोटोकॉल एवं आवश्यक प्रशासनिक निर्देश जारी करने की मांग भी की है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

स्वच्छता को आदत और जनभागीदारी को बनाएं ताकत: ब्रजेश पाठक

गांधी भवन लखनऊ में 157वीं गांधी जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन

परिवहन आयुक्त की बड़ी कार्रवाई प्रयागराज के यात्री/मालकर अधिकारी निलंबित

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).