मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने छात्रों से किया संवाद
लखनऊ। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए भारतीय लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया, ईवीएम की विश्वसनीयता और फेक न्यूज़ से सतर्क रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन की यादें भी साझा कीं और विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि उनके जीवन में शिक्षकों और विद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी माताजी की इच्छा तथा मातृभूमि के प्रति लगाव ने उन्हें देश में रहकर जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया। इसी भावना के साथ उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कार्य किया और आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में लगभग 100 करोड़ मतदाता हैं और निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया की जानकारी रखने तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी समझने का आह्वान किया।
ईवीएम को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा निर्मित की जाती हैं और वे इंटरनेट से जुड़ी नहीं होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से चुनाव और ईवीएम से संबंधित किसी भी जानकारी पर विश्वास करने से पहले उसके स्रोत की पुष्टि करने तथा फेक न्यूज़ और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने और मतदान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश के लोकतांत्रिक भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति हैं। युवाओं की सक्रिय और जागरूक भागीदारी से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाल जी, कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

स्वच्छता को आदत और जनभागीदारी को बनाएं ताकत: ब्रजेश पाठक

गांधी भवन लखनऊ में 157वीं गांधी जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन

परिवहन आयुक्त की बड़ी कार्रवाई प्रयागराज के यात्री/मालकर अधिकारी निलंबित

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).