गौशालाओं में लापरवाही पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सख्त

बदायूं के दो BDO पर अनुशासनिक कार्रवाई; कासगंज के BDO निलंबित
गोवंश की मौत और गौशालाओं की अव्यवस्थाओं पर सरकार सख्त, प्रदेशभर की गौशालाओं की नियमित निगरानी के निर्देश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गोवंश संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्थाओं में लापरवाही के मामलों को लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सख्त रुख अपनाया है। बदायूं जिले के दो खंड विकास अधिकारियों (BDO) के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है, जबकि कासगंज जिले के पटियाली विकासखंड के BDO संजीव कुमार को एक वीडियो प्रकरण में प्रथमदृष्टया गंभीर अनियमितता के संकेत मिलने के बाद निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की सभी गौशालाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोवंश के संरक्षण, चारा-पानी, पर्याप्त शेड, स्वच्छता और पशुओं की समुचित देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बदायूं में 20 गोवंश की मौत के मामले में BDO पर कार्रवाई
बदायूं जिले के म्याऊं विकासखंड के खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला के विरुद्ध अभिगांव गौशाला में 20 गोवंश की मौत के मामले में अनुशासनिक कार्रवाई शुरू की गई है।
प्रशासनिक विवरण के अनुसार, गौशाला की निर्धारित क्षमता 100 गोवंश की थी, जबकि वहां 428 गोवंश संरक्षित पाए गए। जिले में पहले से रेड अलर्ट जारी होने के बावजूद अस्थायी व्यवस्था और अतिरिक्त शेड की व्यवस्था नहीं कराए जाने को गंभीर लापरवाही माना गया है।
इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-7 के तहत अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की गई है। जांच के लिए संयुक्त विकास आयुक्त, बरेली मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
सालारपुर के BDO नितिन कुमार के खिलाफ भी कार्रवाई
बदायूं जिले के सालारपुर विकासखंड में गौशाला में 14 गोवंश की मौत और कथित लापरवाही के मामले में खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार के विरुद्ध भी अनुशासनिक कार्यवाही शुरू की गई है।
इन मामलों में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
वीडियो का संज्ञान लेकर कासगंज के BDO निलंबित
कासगंज जिले के पटियाली विकासखंड के खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार से संबंधित एक वीडियो सामने आने के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उसका स्वतः संज्ञान लिया। प्रथमदृष्टया गंभीर अनियमितता के संकेतों को देखते हुए उन्हें निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
प्रदेशभर की गौशालाओं की निगरानी के निर्देश
उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी गौशालाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण किया जाए। जहां भी अव्यवस्था, अनियमितता, संसाधनों की कमी या गोवंश की देखभाल में लापरवाही सामने आए, वहां संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि गौशालाओं में पर्याप्त चारा-पानी, शेड, स्वच्छता और पशुओं की उचित देखभाल सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को तत्काल दूर कराया जाना चाहिए।
गोवंश संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट किया कि गोवंश संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस कार्य में लापरवाही, अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा नियमों के विरुद्ध काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सरकार के इन निर्देशों का उद्देश्य गौशालाओं की व्यवस्थाओं में सुधार करना, गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करना है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अंडमान की प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि: डॉ. दिनेश शर्मा

23 अक्टूबर को होगा स्नातक-शिक्षक निर्वाचन, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

रामलीला में रामभरत मिलन एवं राम राज्याभिषेक का हुआ सजीव मंचन
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).