Sun, Nov 22
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

बलिया-मिशन शक्ति के तहत सम्मानित हुईं विभिन्न विभागों की 50 महिलाएं

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·13 Oct 2026 03:50 PM (IST)
0
बलिया-मिशन शक्ति के तहत सम्मानित हुईं विभिन्न विभागों की 50 महिलाएं

महिलाओं की उपलब्धियों को मिला सम्मान, सशक्तीकरण पर दिया जोर

नवरात्रि में नारी शक्ति का सम्मान, बाल विवाह रोकने का लिया संकल्प

महिला सुरक्षा सर्वोपरि, बाल विवाह रोकने के लिए आगे आएं सभी

बलिया। महिला कल्याण विभाग की ओर से मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न विभागों की 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में महिला पुलिसकर्मियों, शिक्षिकाओं, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं तथा स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण विभाग की कर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू भैया, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित और सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। शिक्षित एवं आत्मनिर्भर महिलाएं अपने परिवार, समाज और राष्ट्र को उन्नति के शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सराहनीय है और उनके योगदान को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को पुलिस की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पुलिस विभाग उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। महिलाओं और बालिकाओं के प्रति गलत नीयत रखने तथा उन्हें परेशान करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास करती है।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने समाज से बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियों को स्वाभिमान के साथ जीवन जीने के लिए अपने भीतर हुनर विकसित करना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमतर नहीं हैं।आवश्यकता इस बात की है कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और समाज का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि जब बालिकाएं शिक्षित होकर परिवार और समाज का नेतृत्व करेंगी, तभी समाज वास्तविक प्रगति कर सकेगा।

विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू भैया ने भी महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उनका सम्मान और प्रोत्साहन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में महिला पुलिस विभाग की 10 कर्मियों, शिक्षा विभाग की 10 शिक्षिकाओं, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बैंक सखी एवं समूह सखियों तथा महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार और चिकित्सा विभाग की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में सुश्री कृति त्रिपाठी, नेहा कमल, रीना यादव, श्वेता, डॉ. लक्ष्मी चौधरी, सुश्री प्रियंका पाठक, रंजन प्रभाकर, अंजली सिंह, निकिता सिंह, रिशु श्रीवास्तव, डॉ. बबली पांडेय तथा डॉ. दीपिका गुप्ता सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर सभी से बाल विवाह रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने उपस्थित लोगों को बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने की शपथ भी दिलाई। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर इस प्रकार सम्मानित होने से उन्हें समाज के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा एवं हौसला मिलता है। कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग, बलिया द्वारा किया गया। समारोह का उद्देश्य महिलाओं के उत्कृष्ट कार्यों को पहचान देना, उनके मनोबल को बढ़ाना तथा महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

19 Nov 2026

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

19 Nov 2026

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

18 Nov 2026

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

19 Nov 2026

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत

18 Nov 2026

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

18 Nov 2026

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

18 Nov 2026

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

21 Nov 2026

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह