Tue, Oct 13
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।

आयुर्वेद भारत की प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला भी: केशव प्रसाद मौर्य

By Syed Fiza Khatoon·23 Sept 2026 04:16 PM (IST)
0
आयुर्वेद भारत की प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला भी: केशव प्रसाद मौर्य

आयुर्वेद, योग एवं भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक अनुसंधान और नवाचार से जोड़कर वैश्विक स्तर पर बढ़ाया जाए

आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा को आधुनिक अनुसंधान, शिक्षा एवं नवाचार से जोड़कर वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास जारी

स्वस्थ भारत और स्वस्थ उत्तर प्रदेश के निर्माण में आयुर्वेद, योग एवं भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की महत्वपूर्ण भूमिका: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा और आयुर्वेद का महत्व आज निरंतर बढ़ रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत की समृद्ध आयुर्वेदिक ज्ञान परंपरा को वैश्विक पहचान मिल रही है। आयुर्वेद को आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ते हुए अनुसंधान, शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत और स्वस्थ उत्तर प्रदेश के निर्माण में आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी, यूनानी सहित भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मर्करी हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को आयुर्वेद दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मौर्य ने कहा कि गांवों में एक प्रचलित कहावत है—“पहला सुख निरोगी काया, दूजा सुख घर में हो माया।” स्वस्थ शरीर ही जीवन की वास्तविक समृद्धि का आधार है। आयुर्वेद और योग स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने तथा निरोगी जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के प्रति लोगों का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है और इस विश्वास को और मजबूत करने के लिए अनुसंधान तथा प्रमाणिकता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि वे एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के विरोधी नहीं हैं। प्रत्येक चिकित्सा पद्धति की अपनी उपयोगिता है। आवश्यकता इस बात की है कि आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के बीच बेहतर समन्वय एवं ज्ञान का आदान-प्रदान हो, ताकि प्रत्येक पद्धति की उपयोगी जानकारी व्यापक रूप से उपलब्ध हो और मरीजों को अधिक प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में “एक जनपद-एक मेडिकल कॉलेज” की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार प्रत्येक जनपद में आयुर्वेद शिक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश में आयुर्वेद के क्षेत्र में उच्च स्तरीय संस्थानों का विकास हो रहा है और इससे भारतीय चिकित्सा पद्धति में लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

मौर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित पद्मश्री प्रोफेसर मनोरंजन साहू, पद्मश्री प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह तथा पद्मश्री प्रोफेसर के.के. ठकराल का अभिनंदन करते हुए कहा कि एक ही मंच पर तीन पद्मश्री विभूतियों की उपस्थिति गौरव की बात है। उन्होंने आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद की समृद्ध परंपरा हजारों वर्षों से भारत की जीवन पद्धति का हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया योग को स्वीकार कर रही है और 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाना भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी ज्ञान परंपरा केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका लाभ पूरी दुनिया को मिलना चाहिए।

मौर्य ने कहा कि भारत में परंपरागत रूप से उपलब्ध मोटे अनाज एवं अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों का महत्व आज पूरी दुनिया समझ रही है। जिसे कभी सामान्य भोजन माना जाता था, वही आज “श्री अन्न” और मिलेट्स के रूप में स्वास्थ्यवर्धक आहार के तौर पर वैश्विक स्तर पर चर्चा में है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हमारी पारंपरिक जीवनशैली, खान-पान और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़ी ज्ञान परंपरा को समझना और अपनाना आवश्यक है।

उन्होंने आयुर्वेद के विद्यार्थियों एवं भावी चिकित्सकों का आह्वान किया कि वे आत्मविश्वास के साथ अनुसंधान एवं नवाचार को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण के साथ स्वस्थ भारत और स्वस्थ उत्तर प्रदेश का संकल्प भी पूरा करना है। इस दिशा में आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े विद्यार्थियों, चिकित्सकों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” की भावना पर आधारित है। हमारी चिकित्सा परंपरा का उद्देश्य केवल भारत के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि मानवता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी आबादी को भारतीय चिकित्सा पद्धतियों के ज्ञान और अनुभव से लाभान्वित करने की व्यापक संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत अपनी प्राचीन ज्ञान परंपराओं को आधुनिक तकनीक, अनुसंधान और नवाचार के साथ जोड़कर आगे बढ़ रहा है। आयुर्वेद के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों से अपील की कि वे अपने अनुसंधान के स्तर को निरंतर ऊंचा उठाएं और आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रमाणिक एवं प्रभावी बनाने में योगदान दें।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुर्वेद केवल अतीत की विरासत नहीं, बल्कि स्वस्थ भविष्य की महत्वपूर्ण आधारशिला है। भारत की इस गौरवशाली चिकित्सा परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और आधुनिक संदर्भों में विकसित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री व राज्यमंत्री आयुष ने कार्यक्रम में पदम श्री से सम्मानित विभूतियों का सम्मान, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया,इसके साथ ही योग कार्यक्रम, प्रतियोगिता जनपद एवं चिकित्सकों का सम्मान पुरस्कार एवं आयुष प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये गये। इस अवसर पर मौर्य ने आयुष क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल का शुभारंभ किया ।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र "दयालु" ने इस अवसर पर कहा कि आयुर्वेद दिवस के अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि स्वस्थ जीवनशैली का संदेश प्रत्येक परिवार तक पहुँचाएंगे, बच्चों एवं युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाएंगे तथा सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में अपना योगदान देंगे।

कहा कि आयुर्वेद दिवस की इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' हमें इस बात पर विचार करने का अवसर प्रदान करती है कि किस प्रकार हम अपनी प्राचीन चिकित्सा परंपराओं, आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान और नवीनतम स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों के समन्वय से जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा सकते हैं। आज चिकित्सा विज्ञान ने अभूतपूर्व प्रगति की है। चिकित्सालयों की संख्या बढ़ रही है, आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध हो रहे हैं तथा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है।

प्रमुख सचिव, आयुष रंजन कुमार ने कहा कि आज आयुर्वेद दिवस के अवसर पर हम केवल एक प्राचीन चिकित्सा पद्धति का उत्सव नहीं मना रहे हैं, बल्कि ऐसी समग्र स्वास्थ्य-पद्धति (Holistic health science) का सम्मान कर रहे हैं, जो शरीर और मन के साथ-साथ हमारी जीवनशैली एवं पर्यावरण को भी स्वास्थ्य का आधार मानती है। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा विस्तार के बारे में सरकार द्वारा किये जा रहे अभिनव प्रयासों व अन्य क्रियाकलापों के बारे में प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर राज्य मंत्री, आयुष दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, प्रमुख सचिव आयुष रंजन कुमार, महानिदेशक आयुष व निदेशक आयुष मिशन गौरी शंकर प्रियदर्शी ,विशेष सचिव आयुष मदन सिंह गर्ब्याल, आयुर्वेद निदेशक डा0 नारायण दास, होम्योपैथी निदेशक प्रमोद कुमार सिंह, यूनानी निदेशक प्रो0 जमाल अख्तर सहित एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ, चिकित्सक, शिक्षक एवं आयुष छात्र-छात्राएं तथा अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 Oct 2026

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

09 Oct 2026

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर