Sun, Nov 15
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

अर्जुन राजभर के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बेल्थरा रोड में हुआ भव्य स्वागत

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·26 Oct 2026 11:01 AM (IST)
0
अर्जुन राजभर के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बेल्थरा रोड में हुआ भव्य स्वागत

बलिया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन राजभर का उनके गृह क्षेत्र बेल्थरा रोड नगर में जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एवं मनोनीत सभासद अमित जायसवाल के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिंदाबाद तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में जमकर नारे लगाए गए।

अर्जुन राजभर अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों वाहनों के काफिले में सवार होकर बेल्थरा रोड नगर पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन राजभर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पार्टी उन्हें इतने बड़े पद से नवाजेगी। भाजपा बहुजन सुखाय, सर्वजन सुखाय की भावना के अनुरूप समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान देने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

अमित जायसवाल ने जताया आभार

कार्यक्रम के आयोजक अमित जायसवाल ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन राजभर का अपने आवास पर स्वागत और सम्मान करने का अवसर मिला।

कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

स्वागत समारोह में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, सभासद राम मनोहर गांधी, धर्मेंद्र सोनी, जितेंद्र गोंड़, सतीश राव अंजय, मनीष सिंह मोनू, अच्छे लाल गुप्ता, मो. ताबिश, डिम्पल सिंह, चंद्रभूषण उर्फ पिक्की वर्मा, रतन मणि शर्मा, मो. कादिर, दिनेश यादव, रौनक गुप्ता, चंदन खरवार, संजीव सिंह, शिव कुमार जायसवाल, सुरेंद्र प्रसाद, शैलेंद्र सिंह, सुनील चौरसिया और अश्विनी गांधी सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अर्जुन राजभर को नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ उनका अभिनंदन किया।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

15 Nov 2026

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

13 Nov 2026

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

13 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

13 Nov 2026

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

12 Nov 2026

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

12 Nov 2026

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

12 Nov 2026

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!

13 Nov 2026

काशी में राम का आशीर्वाद, अयोध्या में माफी की मांग और सांसद का ‘ढोंग’ वाला बयान! 2027 से पहले धर्म के मैदान में घिरी सपा?