मारपीट की घटना ने छीनी मां की जिंदगी, दो बेटों और बेटी को छोड़ गई निराशा देवी

बलिया। जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रतसर कला में मारपीट की घटना में घायल 43 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला ने मऊ जनपद के एक निजी अस्पताल में गुरुवार देर रात अंतिम सांस ली। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका की पहचान रतसर कला के वार्ड नंबर-04 स्थित राजभर बस्ती पूर्वी मुहल्ला निवासी निराशा देवी (43), पत्नी हरिंद्र राजभर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें उपचार के लिए मऊ स्थित हेरिटेज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार देर रात उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
बेटी की शादी की चल रही थीं तैयारियां
निराशा देवी अपने पीछे दो नाबालिग बेटों और एक बेटी को छोड़ गई हैं। परिवार के लिए यह घटना बेहद दुखद साबित हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी की शादी की तैयारियां भी चल रही थीं, लेकिन मां की अचानक मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
महिला की मौत के बाद बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। परिवार के सामने अब बच्चों के पालन-पोषण और बेटी की शादी की जिम्मेदारी भी एक बड़ी चुनौती बन गई है।
इलाज के दौरान तोड़ा दम, घटना से इलाके में शोक
निराशा देवी की मौत की खबर फैलते ही रतसर कला क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताया है। मारपीट की घटना में महिला की मौत के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लूट से लेकर महिला उत्पीड़न तक, इंदिरानगर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

योगी सरकार का फैसला, गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस की छुट्टी अब 14 दिसंबर को

अखिल भारतीय किसान सभा का 36वां सम्मेलन 15 नवंबर से, देशभर के 800 प्रतिनिधि होंगे शामिल

बलिया में छठ की बेदी बनाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे
टॉप रीड्स

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

SIR पर कांग्रेस के भीतर ही उठे सवाल! सैम पित्रोदा बोले- युवाओं को नहीं जोड़ पाया आंदोलन, नौकरी और पढ़ाई है Gen-Z की पहली चिंता

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!

अयोध्या में अखिलेश के दौरे से पहले संतों का ‘दरबार’ सख्त! राजकुमार दास की आंखें हुईं नम, कमलनयन दास बोले- छलावे को पहचानना होगा

यूपी में बदलाव की पटकथा लिख रही जनता', अजय राय की हुंकार- 2027 में डंके की चोट पर जीतेगी कांग्रेस

अयोध्या की राह में तारीख पर सियासत, BJP बोली- 12 नहीं, 6 दिसंबर को याद आई तो आइए!

'नौ सौ चूहे खाकर मंदिर जाने की तैयारी में अखिलेश', ओपी राजभर ने सपा पर साधा निशाना



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).