गोद लिए गए टीबी मरीजों को वितरित की पुष्टाहार पोटली
लखनऊ। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा लखनऊ द्वारा 50 गोद लिए गए टीबी मरीजों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कल 30 मरीजो को पुष्टाहार पोटली का वितरण किया गया। कार्यक्रम में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा लखनऊ के सचिव अमरनाथ मिश्र, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, गुरप्रीत सिंह शेट्टी, बलरामपुर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. बी.के.एस. चौहान तथा एचओडी डॉ. ए.के. गुप्ता की उपस्थिति में टीबी मरीजों को पुष्टाहार पोटली प्रदान की गई।
इस अवसर पर सचिव अमरनाथ मिश्र ने कहा कि टीबी के उपचार के साथ मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना भी बेहद आवश्यक है। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों को नियमित रूप से पुष्टाहार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण मिल सके और वे शीघ्र स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकें।
बलरामपुर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. बी.के.एस. चौहान ने कहा कि टीबी एक गंभीर बीमारी है, लेकिन नियमित दवा, चिकित्सकीय देखरेख और पौष्टिक आहार के माध्यम से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। उन्होंने इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा टीबी मरीजों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में विपिन कुमार, राजकमल, प्रशांत बाजपेई एवं दयाशंकर वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जलभराव से बढ़ा डेंगू का जोखिम, लखनऊ के चार अस्पतालों में 34 मरीजों का इलाज

ई-संजीवनी ने रचा इतिहास, 50 करोड़ टेलीकंसल्टेशन का आंकड़ा पार

बलिया: स्वास्थ्य शिविर में 110 मरीजों को निशुल्क दवा वितरित

बलिया : मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से महिलाएं और बच्चे बीमार, कई अस्पताल में भर्ती
टॉप रीड्स

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).