मंडल रेल चिकित्सालय में CME, हृदय रोग से बचाव में ‘इंक्लिसिरन’ की भूमिका पर विशेषज्ञों ने की चर्चा

वाराणसी । वाराणसी मंडल रेल चिकित्सालय में चिकित्सकों को हृदय रोगों की रोकथाम, आधुनिक लिपिड प्रबंधन और नवीनतम उपचार पद्धतियों से अवगत कराने के लिए “Practicing Lipid Lowering” विषय पर एक महत्वपूर्ण कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (CME) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन के निर्देश पर एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. आर. जे. चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
आधुनिक उपचार पद्धतियों पर हुई विस्तृत चर्चा
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर. आर. सिंह के परिचयात्मक संबोधन से हुई। इसके बाद, मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित ARC Plus Superspeciality Hospital (वाराणसी) के निदेशक और प्रसिद्ध सीवीटीएस विशेषज्ञ डॉ. अमित श्रीवास्तव (MCh, CVTS) ने “Inclisiran: The Game Changer in CAD” विषय पर अपना विशेष व्याख्यान दिया। डॉ. श्रीवास्तव ने कोरोनरी आर्टरी डिजीज (CAD) में लिपिड प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करते हुए आधुनिक चिकित्सा विकल्पों की जानकारी दी और बताया कि कैसे 'इंक्लिसिरन' (Inclisiran) दवा हृदय रोगों के इलाज में एक बड़ा बदलाव साबित हो रही है।
चिकित्सकों के शंकाओं का हुआ समाधान
इस संगोष्ठी के दौरान उपस्थित डॉक्टरों के लिए एक विशेष प्रश्नोत्तर (Q&A) सत्र भी रखा गया।

वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कल्पना दुबे, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका शुक्ला समेत मंडल रेल चिकित्सालय के तमाम वरिष्ठ डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. जे. चौधरी ने मुख्य वक्ता डॉ. अमित श्रीवास्तव और सभी प्रतिभागी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के साक्ष्य-आधारित (Evidence-based) सत्रों से डॉक्टरों को बेहतर कार्डियोवैस्कुलर केयर देने में मदद मिलेगी, जिसका सीधा लाभ रेल कर्मचारियों और मरीजों को मिलेगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

ई-संजीवनी ने रचा इतिहास, 50 करोड़ टेलीकंसल्टेशन का आंकड़ा पार

बलिया: स्वास्थ्य शिविर में 110 मरीजों को निशुल्क दवा वितरित

बलिया : मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से महिलाएं और बच्चे बीमार, कई अस्पताल में भर्ती

विश्व हृदय दिवस पर चरक हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 135 मरीजों ने लिया विशेषज्ञों से परामर्श
टॉप रीड्स

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).