विश्व हृदय दिवस पर चरक हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 135 मरीजों ने लिया विशेषज्ञों से परामर्श

लखनऊ। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर चरक हेल्थकेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी एवं चरक हॉस्पिटल के तत्वावधान में मंगलवार को नि:शुल्क हृदय रोग परामर्श, जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और हृदय संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान एवं उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।
शिविर के दौरान चरक हॉस्पिटल के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष कुमार झा एवं डॉ. राहुल यादव ने मरीजों और आगंतुकों को हृदय स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक परामर्श दिया। चिकित्सकों ने हृदय रोगों से बचाव के उपायों, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी।

चिकित्सकों ने कहा कि बदलती जीवनशैली, खानपान में अनियमितता और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण हृदय स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना बेहद जरूरी है।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 135 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और आवश्यक जांच सुविधाओं का लाभ उठाया। इस दौरान मरीजों को हृदय संबंधी समस्याओं के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली में आवश्यक बदलाव अपनाने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह पहुंचाने के साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति निरंतर सजग बनाना है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

ई-संजीवनी ने रचा इतिहास, 50 करोड़ टेलीकंसल्टेशन का आंकड़ा पार

बलिया: स्वास्थ्य शिविर में 110 मरीजों को निशुल्क दवा वितरित

बलिया : मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से महिलाएं और बच्चे बीमार, कई अस्पताल में भर्ती

टाटा एआईजी स्टडी : वायु प्रदूषण से बढ़ रहा गंभीर स्वास्थ्य जोखिम, डॉक्टरों ने दी फेफड़ों को लेकर सतर्क रहने की सलाह
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).