असीम अरुण गुरुवार को हाथरस में, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
लखनऊ। समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण गुरुवार को हाथरस जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।
राज्यमंत्री दोपहर 1 बजे ग्राम नगला अहीर, बरवाना में आयोजित राधा-कृष्ण और शनिदेव महाराज की मूर्तियों के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे पंचायत घर, नगला अहीर में आयोजित स्वागत समारोह एवं जनसभा में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसके बाद शाम 4 बजे नगला मोती, बरवाना में प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे और स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर जानकारी लेंगे।
राज्यमंत्री के हाथरस दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उनके विभिन्न कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
टॉप रीड्स

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा
जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).