पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय का रॉयल अंदाज, ब्लैक गाउन और नए हेयर लुक ने खींचा सबका ध्यान

पेरिस (भान्ब्रा)। पेरिस फैशन वीक 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री और ग्लोबल ब्यूटी आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने खास अंदाज से एक बार फिर फैशन जगत का ध्यान खींचा। सोमवार को पेरिस में आयोजित L’Oréal Paris के Le Défilé 2026 में ऐश्वर्या ने रैंप वॉक किया। इस दौरान उनका ब्लैक वेलवेट गाउन, पर्ल-डिटेलिंग वाला केप और नया हेयर लुक चर्चा में रहा।
ऐश्वर्या ने पेरिस के Place Joffre में आयोजित शो में हिस्सा लिया, जहां इस साल का आयोजन “Walk Your Worth” थीम के तहत हुआ। शो में दुनिया की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। ऐश्वर्या के साथ केंडल जेनर, सेलिन डियोन, सिमोन एशली, ईवा लॉन्गोरिया और अन्य ग्लोबल एंबेसडर भी रैंप पर नजर आए।
ब्लैक वेलवेट गाउन में दिखा रॉयल लुक
रैंप के लिए ऐश्वर्या ने सीरियाई डिजाइनर यारा शोमेकर का तैयार किया हुआ ब्लैक कस्टम कॉउचर लुक पहना। रिपोर्टों के मुताबिक यह आउटफिट उनके लिए विशेष रूप से तैयार किया गया था और इसमें वेलवेट गाउन के साथ पर्ल-एम्बेलिश्ड केप शामिल था। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट क्राउन, बोल्ड रेड लिप्स और नए हेयर कलर के साथ पूरा किया।
इस बार ऐश्वर्या का बदला हुआ हेयर लुक भी फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना। ब्लैक कॉउचर और नए हेयर कलर के कॉम्बिनेशन ने उनके पूरे लुक को अलग पहचान दी।
केंडल जेनर और सेलिन डियोन भी रहीं साथ
Le Défilé के दौरान ऐश्वर्या कई अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ नजर आईं। केंडल जेनर के साथ उनका रैंप मोमेंट और सेलिन डियोन के साथ उनकी मुलाकात भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही। L’Oréal Paris के ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर ऐश्वर्या लंबे समय से इस फैशन और ब्यूटी इवेंट का हिस्सा रही हैं। पेरिस फैशन वीक में इस समय Spring/Summer 2027 की महिला रेडी-टू-वियर प्रस्तुतियां चल रही हैं। आधिकारिक कैलेंडर में 28 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच दर्जनों शो और प्रस्तुतियां शामिल हैं।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).