एटा में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का पारा हाई: DM का बुके लेने से इनकार, मंच से लगाई क्लास
एटा। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के एटा दौरे के दौरान उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से ज़िलाधिकारी (DM) अरविंद सिंह के प्रति अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। फोन कॉल न उठाने से नाराज मंत्री ने डीएम द्वारा भेंट किया जा रहा स्वागत बुके (गुलदस्ता) लेने से साफ इनकार कर दिया।
घटना एक आधिकारिक कार्यक्रम की है। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का आरोप है कि उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और रूपरेखा की जानकारी लेने के लिए एटा डीएम अरविंद सिंह को 17 बार फोन किया, लेकिन इस बात से असहज और नाराज मंत्री जब कार्यक्रम स्थल पहुंचीं, तो उन्होंने डीएम का बुके लेने से मना कर दिया। सलामी के दौरान माहौल में साफ तौर पर तनाव देखा गया। इसके बाद मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मंच से सार्वजनिक रूप से डीएम से पूछा, "आप प्रोटोकॉल में हमसे बड़े हैं क्या, जो हमसे बात नहीं करेंगे?"
मंत्री ने आगे सख्त रुख अपनाते हुए कहा, "यह गलत बात है, यह बिल्कुल नहीं चलेगा। आपको फोन उठाना चाहिए। हम व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए फोन कर रहे थे कि कार्यक्रम क्या है? जब एक कैबिनेट मंत्री का फोन नहीं उठाया जाएगा, तो आम जनता की सुनवाई कैसे होगी?"
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
टॉप रीड्स

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

भारत: धर्म, कारोबार और आर्थिक सुधारों के बीच फंसा उद्यमी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).