मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, गजनी में बने थे मेन विलेन, छावा में निभाया अहम किरदार

भारत के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का निधन हो गया है। 74 वर्षीय रावत ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। उनका मंगलवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ।
एक दुखद खबर सामने आई है। 'गजनी' और 'लगान' जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया। 74 वर्षीय प्रदीप रावत ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। इलाज के दौरान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में मंगलवार शाम निधन हो गया। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।
ब्लड कैंसर से थे पीड़ित
बताया जा रहा है कि अभिनेता पिछले पांच साल से ब्लड कैंसर से जुझ रहे थे। इलाज के बाद उनकी तबीयत कुछ समय के लिए ठीक हो गई थी, लेकिन कुछ महीने पहले कैंसर फिर लौट आया। पिछले दो महीने से वह अस्पताल में भर्ती थे और मंगलवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल यानी बुधवार को किया जा सकता है।
अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर प्रदीप रावत की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "प्रदीप रावत भाई, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी।" टीवी अभिनेता आयुषपाल शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और 'गजनी' के गजनी और 'लगान' के देवा के रूप में याद किया।
महाभारत में अश्वत्थामा की भूमिका में थे
प्रदीप रावत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बी.आर. चोपड़ा के मशहूर टीवी धारावाहिक महाभारत में अश्वत्थामा की भूमिका निभाकर की थी। इसके अलावा प्रदीप रावत दूरदर्शन के शो तहकीकात, चंद्रकांता, युग और गुल सनोबर में भी नजर आए थे। उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ी। हिंदी सिनेमा में वे लगान, सरफरोश, गजनी, बैजू बावरा, आवारापन और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में नजर आए।
प्रदीप रावत की आखिरी हिंदी फिल्म थी छावा
दक्षिण भारतीय सिनेमा में उन्होंने तेलुगु फिल्म सई से कदम रखा और कई यादगार खलनायक की भूमिकाएं निभाईं। तमिल फिल्म गजनी (2005) में उनके निभाए गए किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। बाद में उन्होंने इसी भूमिका को हिंदी रीमेक गजनी में भी निभाया। इसके अलावा वे कन्नड़ फिल्म पैरोडी, मलयालम फिल्म चाइना टाउन, बंगाली फिल्म हीरो 420 और भोजपुरी फिल्म क्रैक फाइटर में भी नजर आए। प्रदीप रावत की आखिरी हिंदी फिल्म छावा थी, जो 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूज़न’ - विजय सलगांवकर की आखिरी चाल में है कितना दम?

दृश्यम 3’ में खुलेगा सबसे बड़ा राज! अजय देवगन के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).