Fri, Oct 2
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी मामले की सुनवाई आज। 2018 के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई। MP-MLA कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी।★ जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी छोड़ी, कहा, कुछ समय से आहत था। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे, रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं, रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे।★ Small Savings: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी।★ NPS: नए सब्सक्राइबर के लिए PoP के जरिए रजिस्ट्रेशन पर ₹200 का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग चार्ज लागू होगा।★ NRI से प्रॉपर्टी खरीद: ऐसे मामलों में TDS के लिए अलग TAN की जरूरत नहीं होगी, PAN के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।★ UPI: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर नया MDR ढांचा लागू होगा। यह मर्चेंट पर लागू होगा; सामान्य UPI ग्राहक से अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा।★ ITR: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर और ऑडिट वाले ITR की तारीख 21 नवंबर 2026 होगी।★ LPG सब्सिडी: सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।★ SBI ATM: सैलरी पैकेज खाताधारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर अब महीने में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे, पहले 10 थे।★ गाजियाबाद थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा एक स्नैचर मुनासिर पुलिस मुढभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल व 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 पीली धातु का टुकड़ा बरामद ।★ सुलतानपुर कोर्ट में राहुल गांधी मामले की सुनवाई आज। 2018 के मानहानि केस में आज होगी सुनवाई। MP-MLA कोर्ट में आज राहुल गांधी की पेशी।★ जुबिन नौटियाल के पिता ने बीजेपी छोड़ी, कहा, कुछ समय से आहत था। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे, रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं, रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे।★ Small Savings: PPF, NSC, SCSS, सुकन्या समृद्धि समेत छोटी बचत योजनाओं की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की ब्याज दरों की समीक्षा होगी।★ NPS: नए सब्सक्राइबर के लिए PoP के जरिए रजिस्ट्रेशन पर ₹200 का एकमुश्त ऑनबोर्डिंग चार्ज लागू होगा।★ NRI से प्रॉपर्टी खरीद: ऐसे मामलों में TDS के लिए अलग TAN की जरूरत नहीं होगी, PAN के जरिए प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।★ UPI: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट पेमेंट पर नया MDR ढांचा लागू होगा। यह मर्चेंट पर लागू होगा; सामान्य UPI ग्राहक से अलग शुल्क नहीं लिया जाएगा।★ ITR: टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर और ऑडिट वाले ITR की तारीख 21 नवंबर 2026 होगी।★ LPG सब्सिडी: सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए आधार-बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।★ SBI ATM: सैलरी पैकेज खाताधारकों को दूसरे बैंकों के ATM पर अब महीने में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे, पहले 10 थे।★ गाजियाबाद थाना इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा एक स्नैचर मुनासिर पुलिस मुढभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक मोटर साईकिल व 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 पीली धातु का टुकड़ा बरामद ।

त्रिवेणी नगर में दीवार काटकर प्रिंटिंग प्रेस से 65 हजार उड़ाए, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

By Santosh Kumar Singh·22 Aug 2026 12:14 PM (IST)
0
त्रिवेणी नगर में दीवार काटकर प्रिंटिंग प्रेस से 65 हजार उड़ाए, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके त्रिवेणी नगर में बेखौफ चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने अलीगंज थाना क्षेत्र के मौसमबाग (त्रिवेणी नगर-2) स्थित "द प्रिंट्स हब" (The Prints Hub) नामक ऑफसेट प्रिंटिंग प्रेस की 18 इंच मोटी दीवार काटकर 65 हजार रुपये नकद और गुल्लक के पैसे उड़ा लिए। हैरत की बात यह है कि इसी प्रेस में पहले भी एसी (AC) चोरी हो चुका है, लेकिन पुलिस की ढिलाई के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।

अलमारी और लॉकर तोड़कर ले गए नकदी

प्रिंटिंग प्रेस के संचालक हिमांशु मिश्रा के मुताबिक, सीतापुर रोड पर श्रावणी हेल्थकेयर अस्पताल के पास स्थित उनकी प्रेस जब 21 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 9:30 बजे खुली, तो अंदर का नजारा देखकर कर्मचारी दंग रह गए। दफ्तर के पीछे की 18 इंच की मजबूत दीवार कटी हुई थी।

चोरों ने दफ्तर में दाखिल होकर लोहे की अलमारी और उसका लॉकर तोड़ डाला। लॉकर में रखे 65 हजार रुपये नकद, मंदिर में रखी भगवान की गुल्लक के पैसे चुरा लिए और ऑफिस के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को तितर-बितर कर नष्ट कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने रेलवे लाइन की तरफ से आकर दीवार में सेंध लगाई थी।

घटनास्थल से 100 मीटर दूर चौकी, फिर भी FIR की कॉपी के लिए तरस रहा पीड़ित

वारदात के तुरंत बाद पीड़ित संचालक ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और गल्लामंडी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी शेषमणि मिश्र ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल जरूर की, लेकिन घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पीड़ित को एफआईआर (FIR) की कॉपी तक नहीं मिल सकी। हालांकि, पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश करने का दावा कर रही है।

पुलिसिंग पर उठे गंभीर सवाल

व्यस्ततम और रिहायशी इलाके में इस तरह सेंधमारी की घटना ने क्षेत्रीय पुलिस की रात्रि गश्त और मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी है। स्थानीय कारोबारियों में आक्रोश है कि बार-बार हो रही चोरियों के बावजूद पुलिस चेत नहीं रही है, जिससे अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म होता दिख रहा है।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

30 Sept 2026

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

01 Oct 2026

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

30 Sept 2026

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

01 Oct 2026

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

01 Oct 2026

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

01 Oct 2026

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम

30 Sept 2026

दिव्यांगजन कल्याण में यूपी की बड़ी उपलब्धि, दो विश्वविद्यालयों वाला देश का पहला राज्य: सीएम योगी

01 Oct 2026

पिलर दरकने के बाद गोलागंज में अलर्ट, अमीमा अपार्टमेंट और रियाज़ मंज़िल खाली