उप निरीक्षक संदीप कुमार आत्महत्या मामले में रोली गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के पास बगीचे से पुलिस ने दबोचा

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव की रहने वाली है 22 वर्षीय युवती, चितबड़ागांव थाने में दर्ज है मुकदमा; आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजी गई
बलिया। उप निरीक्षक संदीप कुमार की आत्महत्या से जुड़े मामले में पुलिस ने नामजद युवती रोली (22) को गिरफ्तार कर लिया है। वह सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी वीरेंद्र गोंड़ की पुत्री है। पुलिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक बगीचे से उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्ता को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक संदीप कुमार की मौत के बाद उनकी पत्नी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रोली नाम की युवती से परेशान होकर उनके पति ने आत्महत्या की है। पत्नी की तहरीर के आधार पर चितबड़ागांव थाने में मुकदमा अपराध संख्या 144/2026 के तहत धारा 108 बीएनएस में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की विवेचना और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई थीं।
इसी क्रम में रविवार को थानाध्यक्ष लालमणि सरोज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित बगीचे में छापेमारी कर रोली को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी उप निरीक्षक की मौत
गौरतलब है कि शनिवार की देर शाम धर्मापुर के नवका पुरा के पास वाराणसी-छपरा रेल मार्ग पर सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 2023 बैच के उप निरीक्षक संदीप कुमार (28) की मौत हो गई थी। वह मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के निवासी थे और चितबड़ागांव थाने में तैनात थे। घटनास्थल के पास उनकी बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी मिली थी।
थाने पहुंची थी युवती, क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म
सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन शनिवार की सुबह रोली उप निरीक्षक संदीप कुमार को ढूंढते हुए स्थानीय थाने पहुंची थी। इसको लेकर क्षेत्र के चट्टी-चौराहों पर भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। गिरफ्तारी के बाद अब मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में सब-इंस्पेक्टर की मौत से पुलिस महकमे में शोक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव; आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

ई रिक्शा सवार महिलाओं पर जेवरात गायब करने का आरोप, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

कपड़ों की आड़ में ड्रग्स तस्करी का खुलासा, यूरोप से आए पार्सल में मिला 10.8 किलो एम्फेटामिन
टॉप रीड्स

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

लखनऊ के निशातगंज में बनेगा 450 मीटर लंबा फ्लाईओवर, 81 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पाकिस्तान से आए हिंदुओं के लिए कुंडा में ‘रामकथा’ का खास इंतजाम, राजा भैया ने उठाई नागरिकता की मांग; अखिलेश से टकराव के बीच सियासत भी गर्म

यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा की तैयारी तेज, मतदाता सूची पर आज लखनऊ में मंथन

दीपू पाठक बने बेल्थरारोड विधानसभा के भाजपा आईटी विभाग के संयोजक

काशी में राम का आशीर्वाद, अयोध्या में माफी की मांग और सांसद का ‘ढोंग’ वाला बयान! 2027 से पहले धर्म के मैदान में घिरी सपा?

‘भैंस’ वाले तंज पर अखिलेश का पलटवार, योगी को शिव-राम-कृष्ण की याद दिलाई; बोले- भगवानों के भी सगे नहीं हैं!



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).