उभांव में अवैध पटाखों के गोदाम पर छापा, लाखों रुपये का माल बरामद

बलिया। बेल्थरारोड के उभांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को अवैध रूप से पटाखों के भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चौकियामोड़ स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखे बिना वैध अनुमति के रखे गए थे। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए गए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि चौकियामोड़ निवासी मुकुल पुत्र हीरामन के गोदाम में बड़ी मात्रा में पटाखों का अवैध तरीके से भंडारण किया गया है। सूचना के बाद उभांव पुलिस टीम ने गोदाम पर पहुंचकर जांच की। तलाशी के दौरान गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
बरामद पटाखों को ई-रिक्शा के जरिए थाने ले जाया गया। इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों के भंडारण को लेकर पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन्हें रखने के लिए संबंधित व्यक्ति के पास जरूरी लाइसेंस और अनुमति थी या नहीं।
पुलिस ने बरामद पटाखों के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी करने वाली टीम में सीयर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पटाखों के इस बड़े भंडारण की कार्रवाई के बाद इलाके में भी चर्चा तेज हो गई है। खासकर घनी आबादी के बीच इस तरह बड़ी मात्रा में पटाखे रखे जाने से सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में तीन साल के मासूम के साथ दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में पहुंचा अस्पताल

'बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर यूपी भेजिए', एनकाउंटर की आशंका जताने वाले आरोपियों को कोर्ट से मिली राहत

वाराणसी में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, तीन दोस्तों पर नकाबपोशों ने किया हमला; आदर्श की हालत गंभीर

KGMU में STF रिपोर्ट से मची हलचल, 13 डॉक्टरों की भूमिका की होगी जांच; छह सदस्यीय कमेटी गठित
टॉप रीड्स

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’

दिवाली की बधाई या पाकिस्तान को संदेश? BJP ने ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर कर कसा तंज

सोनिया के आंसुओं ने फिर सुलगाई बाबरी की बहस, साजिद रशीदी बोले- ये मगरमच्छ के आंसू हैं

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

पहले गोली चलाने के फैसले को बताया सही, अब बोले- हमने कब कहा चलवाई थी? सनातन पांडेय की सफाई से गरमाई सियासत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).