Sun, Oct 25
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ नमो घाट पर आयोजित इस एयर शो को देखने के लिए दर्शकों के प्रवेश को लेकर स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाराणसी में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि गंगा में नावों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचकर एयर शो के समापन समारोह में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान मिर्जामुराद स्थित अरविंद मिल्स का उद्घाटन भी करेंगे, जहां करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वाराणसी में जगह-जगह तैयारियां की गई हैं, जिनमें शंखनाद, डमरू वादन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुष्पवर्षा शामिल हैं।★ वाराणसी। नमो घाट पर एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल PM मोदी होंगे समापन समारोह में शामिल। वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आज दूसरा प्रदर्शन होगा। एयर शो सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गंगा के ऊपर हवाई करतब दिखाएंगे। सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, राफेल, सुखोई-30 और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं। एयर शो के दौरान तेज रफ्तार फ्लाईपास्ट, हवाई फॉर्मेशन और वायुसेना के कौशल का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।★ हैदराबाद। ₹1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी के साथ दो यात्री गिरफ्तार। DRI हैदराबाद ने एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को रोका। मलेशिया जा रही फ्लाइट के यात्रियों के बैग से विदेशी करेंसी बरामद। दोनों के पास से करीब ₹1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त। वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर कस्टम्स एक्ट के तहत कार्रवाई, जांच जारी।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ नमो घाट पर आयोजित इस एयर शो को देखने के लिए दर्शकों के प्रवेश को लेकर स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाराणसी में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि गंगा में नावों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचकर एयर शो के समापन समारोह में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान मिर्जामुराद स्थित अरविंद मिल्स का उद्घाटन भी करेंगे, जहां करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वाराणसी में जगह-जगह तैयारियां की गई हैं, जिनमें शंखनाद, डमरू वादन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुष्पवर्षा शामिल हैं।★ वाराणसी। नमो घाट पर एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल PM मोदी होंगे समापन समारोह में शामिल। वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आज दूसरा प्रदर्शन होगा। एयर शो सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गंगा के ऊपर हवाई करतब दिखाएंगे। सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, राफेल, सुखोई-30 और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं। एयर शो के दौरान तेज रफ्तार फ्लाईपास्ट, हवाई फॉर्मेशन और वायुसेना के कौशल का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।★ हैदराबाद। ₹1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी के साथ दो यात्री गिरफ्तार। DRI हैदराबाद ने एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को रोका। मलेशिया जा रही फ्लाइट के यात्रियों के बैग से विदेशी करेंसी बरामद। दोनों के पास से करीब ₹1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त। वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर कस्टम्स एक्ट के तहत कार्रवाई, जांच जारी।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।

8 साल से फरार रोड रेज का आरोपी गिरफ्तार

By Syed Fiza Khatoon·14 Sept 2026 01:25 PM (IST)
0
8 साल से फरार रोड रेज का आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी में करीब आठ साल पुराने रोड रेज के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वर्ष 2018 में हुई एक रोड रेज की घटना में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत से जुड़े मामले में शामिल होने का आरोप है।

मड़ियांव के भरतनगर में शनिवार को हुई 70 वर्षीय सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारी मगन बिहारी तिवारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी राजकुमार को पुलिस ने रविवार सुबह मड़ियांव पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, पूरा विवाद महज बाइक के पैर से टकराने को लेकर शुरू हुआ था। आरोपी ने पहले मगन बिहारी के पोते संकल्प पर चाकू से हमला किया। पोते को बचाने के लिए बुजुर्ग दादा आगे आए तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मगन बिहारी की मौत हो गई।

शराब की दुकान की CCTV फुटेज से मिला सुराग

एडीसीपी नॉर्थ नवीन सिंह के मुताबिक, पुलिस को घटनास्थल के पास मौजूद देशी शराब के ठेके से आरोपी की CCTV फुटेज मिली। फुटेज में वारदात के बाद राजकुमार ई-ऑटो से भागता दिखाई दिया।

CCTV और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि वारदात के बाद आरोपी लखीमपुर खीरी चला गया था। हालांकि, वहां पहुंचने के बाद उसे लखीमपुर पुलिस का डर सताने लगा और वह वापस लखनऊ लौट आया। इसी दौरान पुलिस ने रविवार सुबह उसे मड़ियांव पुल के पास दबोच लिया।

कभी पुताई तो कभी कबाड़ का करता था काम

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि राजकुमार अलग-अलग तरह के छोटे-मोटे काम कर अपना खर्च चलाता था। वह कभी पुताई करता था तो कभी कबाड़ का काम करता था। फिलहाल वह एक टेंट हाउस में काम कर रहा था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि काम के सिलसिले में वह अपने पास चाकू रखता था। शनिवार को भी चाकू उसके पास था और मामूली विवाद के बाद उसने उसी चाकू से संकल्प और मगन बिहारी पर हमला कर दिया।

शराब लेकर लौटते वक्त हुआ था विवाद

पूछताछ में राजकुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर वह मड़ियांव की कृष्ण लोक कॉलोनी के सामने स्थित देशी शराब के ठेके से शराब खरीदकर लौट रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय संकल्प की बाइक उसके पैर से टकरा गई।

बाइक टकराने के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और राजकुमार ने चाकू निकालकर संकल्प पर हमला कर दिया। पोते पर हमला होते देख 70 वर्षीय मगन बिहारी उसे बचाने के लिए पहुंचे। आरोपी ने बुजुर्ग पर भी चाकू से वार किया और वहां से भाग निकला।

लखीमपुर में दर्ज हैं आठ आपराधिक मुकदमे

पुलिस जांच में राजकुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। आरोपी लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह राजगढ़ का रहने वाला है। उसके खिलाफ लखीमपुर में हत्या और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों समेत आठ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2019 में दर्ज एक हत्या के मामले में भी आरोपी फरार चल रहा था। उसके खिलाफ लखीमपुर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है।

आठ साल से लखनऊ में छिपकर रह रहा था

पुलिस के मुताबिक, लखीमपुर पुलिस से बचने के लिए राजकुमार करीब आठ साल से मड़ियांव के भरतनगर इलाके में झोपड़ी डालकर रह रहा था। लंबे समय तक वह पुलिस की नजरों से बचा रहा। अब लखनऊ में हुई हत्या के बाद उसकी पहचान और पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुआ अंतिम संस्कार

मगन बिहारी तिवारी के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया था। इस दौरान भाजपा विधायक नीरज बोरा भी परिवार से मिलने पहुंचे और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

रविवार को परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गुलालाघाट ले जा रहे थे। सीतापुर हाईवे पर पहुंचने के बाद मृतक का बेटा प्रदीप अचानक शव वाहन के आगे सड़क पर लेट गया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगा। परिजनों और रिश्तेदारों ने उसे समझाया, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को आगे ले जाया गया।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

21 Oct 2026

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

21 Oct 2026

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

21 Oct 2026

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

21 Oct 2026

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

21 Oct 2026

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

22 Oct 2026

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

24 Oct 2026

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह

21 Oct 2026

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट