चोर समझकर दौड़ाया तो मानसिक रूप से कमजोर युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक को अनजान मकान की छत पर घूमता देखकर स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझ लिया। लोगों के शोर मचाने पर युवक ने छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना राजाजीपुरम के ई-1287 और ई-1291 मकानों के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, एक युवक मकान के मुख्य रास्ते से अंदर दाखिल हुआ और छत के रास्ते दूसरे मकान की छत पर पहुंच गया। वहां उसे घूमते देखकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने उसे चोर समझकर शोर मचाना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि लोगों के पीछा करने और शोर बढ़ने पर युवक ने छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग वहां से हट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही तालकटोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान सी-2556, सेक्टर छह, सपना कॉलोनी, राजाजीपुरम निवासी 31 वर्षीय मनीष कुमार श्रीवास्तव के रूप में की। वह इंद्रजीत बहादुर श्रीवास्तव का बेटा था। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता ने बताया कि मनीष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। वह सोमवार सुबह करीब छह बजे घर से निकला था। इसके बाद वह किस तरह ई-1287 मकान में पहुंचा और वहां से दूसरे मकान की छत तक कैसे गया, इसकी जांच की जा रही है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लव मैरिज की रंजिश में रितेश को मारने की थी साजिश, गोली दूसरे युवक को लगी

बीबीडी परिसर के श्री सिद्धि विनायक मंदिर में चोरी, दानपात्र से चम्मच के सहारे निकाले रुपये

लंबित विवेचनाओं पर बलिया एसपी सख्त, लापरवाह विवेचकों को अल्टीमेटम

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).