चिनहट में कार सवार युवक पर फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में मामला संदिग्ध

लखनऊ। रंजिशन कार सवार युवक पर बाइक से आए तीन हमलावरों ने ईंट पत्थर फेंके और फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। भीड़ जुटता देख आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गए। इस हमले में कार सवार बाल-बाल बच गया, जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। फायरिंग व हमले की सूचना पर चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की शिकायत पर चिनहट थाने में आरोपी आशीष यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जाँच में जुटी है।
चिनहट के इमलिहा गांव निवासी दीपक यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात करीब पौने 10 बजे वह नेहा ढाबे से माती की ओर जा रहे थे। टेल्को ओवरब्रिज के पास आशीष यादव अपने दो साथियों संग बाइक से पहुंचा। बिना किसी बातचीत के ही तीनों हमलावरों ने अचानक उनकी कार पर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिया। दीपक ने आरोपियों के हमले से बचने के लिए कार आगे बढ़ा दी। आरोप है कि कार आगे बढ़ाते ही तीनों हमलावरों ने असलहे लहराते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग कीं। ईंट पत्थर फेंके, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दीपक ने पुलिस को बताया कि गांव में रंजिश की वजह से हमलावर आशीष उनकी हत्या करना चाहता है। पीड़ित ने घटनास्थल पर पड़े कारतूस के खोखों का वीडियो भी बना रखा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखे, क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि दीपक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले की छानबीन में अभी तक जानकारी मिली है कि दीपक की कार का पिछला शीशा टूटा है।एक ईंट पड़ी थी। गाड़ी पर कोई गोली के निशान नहीं मिले। दीपक नशे में था। मौके पर चार खोखा कारतूस दीपक ने दिए। दीपक को कोई चोट नहीं थी। जांच में पुलिस जब आरोपी आशीष के घर पहुंची तो वह सोता मिला। उसने बताया कि वह टाटा मोटर्स कंपनी में ड्यूटी पर था। टाटा मोटर्स कंपनी में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि वह रात 11 बजे ड्यूटी से निकला था। आरोपी के भाई मनीष यादव उर्फ गोलू की लोकेशन उत्तराखंड में है। घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज चेक कि गई तो रात नौ बजकर 31 मिनट पर देवा रोड पर आवेदक की गाड़ी के पीछे कोई भी बाइक पर तीन सवारी जाती हुई नहीं दिख रही है। इंस्पेक्टर ने इस मामले को संदिग्ध करार दिया है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

शादी के 11 महीने बाद सलोनी की संदिग्ध मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप

बलिया में दिवंगत दरोगा संदीप कुमार को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई

उप निरीक्षक संदीप कुमार आत्महत्या मामले में रोली गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के पास बगीचे से पुलिस ने दबोचा

बलिया में सब-इंस्पेक्टर की मौत से पुलिस महकमे में शोक, रेलवे ट्रैक पर मिला शव; आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं
टॉप रीड्स

2027 चुनाव से पहले योगी सरकार की बड़ी तैयारी, विकास योजनाओं के लिए खुलेगा अतिरिक्त बजट

जयंती पर याद आए सौरभ सिंह, 10 बेटियों को मिली साइकिल तो 1000 बुजुर्गों तक पहुंची मदद; मंत्री दयालु बोले- यही सच्ची श्रद्धांजलि

बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार; एक ही गांव के चार युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मा

‘दलित सम्मेलन में अहिरों का जमावड़ा, फिर भी नहीं जुटी भीड़’, राजभर ने सपा पर साधा निशाना

मलप हरसेनपुर में छठ पूजा की धूम, अजय मिश्रा ने कराया कंबल वितरण

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अखिलेश के PDA की BJP ने बदली परिभाषा, पंकज चौधरी बोले- परिवार की दरी बिछाने आइए




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).