लव मैरिज की रंजिश में रितेश को मारने की थी साजिश, गोली दूसरे युवक को लगी

बैरिया पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तमंचा-कारतूस बरामद; पूछताछ में सामने आई हमले की वजह
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र में लव मैरिज को लेकर उपजी कथित रंजिश में जानलेवा हमला करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। एक आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी मिला है।
क्षेत्राधिकारी बैरिया आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मांझी पुल चेक पोस्ट के पास बिहार से आलू बेचकर ट्रैक्टर से लौट रहे रितेश यादव को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी। गोली रितेश को न लगकर उसके साथ बैठे एक युवक की जांघ में जा लगी थी। घटना के संबंध में बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
वांछित आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने टोला शिवन राय के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर रमाशंकर यादव निवासी चांददियर और दयाशंकर यादव उर्फ टुन्नू निवासी चांददियर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि रितेश यादव ने जयराम यादव की बहन के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। इससे गांव और परिवार की बदनामी होने की बात कहते हुए रितेश को जान से मारने की योजना बनाई गई थी। इसी योजना के तहत मांझी पुल के पास रितेश को निशाना बनाकर फायरिंग की गई, लेकिन गोली उसके साथ बैठे दूसरे व्यक्ति को लग गई।
पुलिस ने रमाशंकर के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस तथा दयाशंकर के पास से VIVO V50 मोबाइल फोन बरामद किया है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बीबीडी परिसर के श्री सिद्धि विनायक मंदिर में चोरी, दानपात्र से चम्मच के सहारे निकाले रुपये

लंबित विवेचनाओं पर बलिया एसपी सख्त, लापरवाह विवेचकों को अल्टीमेटम

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

सिगरा पुलिस ने 55 बोतल शराब और 29 केन बीयर के साथ युवक को पकड़ा
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).