रुपये के विवाद में दो गांवों में मारपीट, दो महिलाएं घायल; चार आरोपियों पर मुकदमा

खुखुंदू (देवरिया)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रुपये के लेनदेन और आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गईं। पीड़ित महिलाओं की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहली घटना शेरवां बभनौली गांव की है। यहां की निवासी मीनाक्षी चौहान ने अपने पड़ोसियों पर गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मेनका देवी और नेबूलाल चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
वहीं, दूसरी घटना बानटोला गांव की है। यहां की निवासी सुमन देवी ने रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मनोज गुप्ता और उनके बेटे गोलू गुप्ता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में भी तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है।
सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ में 28 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत से उठे सवाल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बलिया : मां काली मंदिर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी और बाल अपचारी गिरफ्तार

कृष्णानगर में दोहरा हत्याकांड: पत्नी और बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान दो पिकअप से 8 गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार और दो फरार
टॉप रीड्स

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).