चिनहट में युवक का शव रखकर प्रदर्शन, हत्या की आशंका पर परिजनों का हंगामा, एल्डिको तिराहे पर लगा लंबा जाम

लखनऊ। चिनहट में सड़क किनारे मिले जिस युवक के शव को पुलिस ने पहले अज्ञात मानकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, उसकी पहचान अब संदीप सोनी के रूप में हुई है। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम कर शव सौंपे जाने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एल्डिको तिराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। परिजन आरोपियों की पहचान और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए हैं।
प्रदर्शन के चलते एल्डिको तिराहे के आसपास यातायात व्यवस्था चरमरा गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।धरने पर बैठीं संदीप की मां रितु सोनी ने बेटे की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
शनिवार रात जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था संदीप
परिजनों के मुताबिक, संदीप शनिवार रात जन्मदिन की पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह चिनहट कस्बे में सृष्टि ज्वेलर्स के सामने सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। शिनाख्त ना होने पर पुलिस ने इसे लावारिस समझकर पोस्टमार्टम कराया था। बाद में मृतक की पहचान संदीप सोनी (25) पुत्र रंजीत सिंह के रूप में हुई। आरोप है कि पीएम के बाद परिजनों को मंगलवार की शाम शव सौंपा गया। इस बात से ग़ुस्साए परिजन मंगलवार एल्डको तिराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
मुंबई में सैफ का काम करता था संदीप
परिजनों के अनुसार संदीप सोनी चिनहट स्थित रामा डिग्री कॉलेज के पास रहता था और मुंबई में सैफ (शेफ) का काम करता था। परिवार मूल रूप से गोंडा जनपद का रहने वाला है। संदीप की मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पहले अज्ञात, अब सामने आई पहचान
सोमवार को जिस शव को पुलिस ने अज्ञात युवक के रूप में पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, मंगलवार को उसकी पहचान संदीप सोनी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा गया। शव घर पहुंचने के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और एल्डिको तिराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जानकीपुरम में ड्रग फैक्ट्री का खुलासा: बंद मकान में रातभर होती थी आवाजाही

बलिया में चोरों का आतंक: किसान के घर सेंध लगाकर गृहस्थी का सारा सामान समेट ले गए चोर, परिवार हुआ बेघर

बलिया : 15 लाख के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, रसड़ा में घनी आबादी के बीच चल रहा था भंडारण

लव मैरिज की रंजिश में रितेश को मारने की थी साजिश, गोली दूसरे युवक को लगी
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).