Thu, Oct 22
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ फ्रांस में जारी प्रदर्शनों के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी।★ विदेश में पढ़ने वाले भारतीय नहीं लौटना चाहते घर, 63% स्टूडेंट पराए मुल्क को बना रहे परमानेंट ठिकाना।★ दिल्ली, कैबिनेट सचिव ने 27 अक्टूबर को सभी मंत्रालयों की कार्यप्रणाली समीक्षा बैठक बुलाई है। यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी को सौंपी जाएगी, जिससे ईज ऑफ डूइंग और ईज ऑफ लिविंग पर अहम निर्णय होंगे।★ दिल्ली में भूमि के सर्किल रेट 20 गुना बढ़ाने की मांग पर जल्द फैसलें के लिए केंद्रीय मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बैठक बुलाई।★ UP, पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग का एक्शन, ERO और VRC ऑपरेटर हटाए; होगी लीगल कार्रवाई।★ महाराष्ट्र : वाशिम में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान तनाव, जुलूस पर पथराव के बाद इलाके में RAF और SRPF की तैनाती।★ CJP की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ाए जाने पर कहा, "SEM कोर्ट में हमने जो देखा, वह किसी सर्कस से कम नहीं है. यहां जो कुछ हो रहा है, उसकी जांच होनी चाहिए और यह भी देखा जाना चाहिए कि ये लोग किस तरह किसी की आज़ादी को कुचलकर काम कर रहे हैं।

Iphone के चलते तबाह हो गई महाराष्ट्र की ये पूरी फैमिली

By News Desk·22 Aug 2026 01:54 PM (IST)
0
Iphone के चलते तबाह हो गई महाराष्ट्र की ये पूरी फैमिली

महाराष्ट्र। छत्रपति संभाजीनगर जिले में Iphone की किस्त को लेकर शुरू हुआ एक पारिवारिक विवाद बेहद दर्दनाक घटना में बदल गया। 18 वर्षीय कुणाल को लेकर शुरू हुआ यह मामला कुछ ही घंटों में इतना गंभीर हो गया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को हुई इस घटना ने इलाके के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि कुणाल ने EMI पर iPhone खरीदा था और किस्त को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। इसी बीच घर में हुए विवाद के बाद वह अचानक घर से निकल गया। इसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने उसे वापस लाने की कोशिश की।

कई घंटों तक चली इस कोशिश के बावजूद हालात नहीं संभल सके और आखिरकार यह मामला एक ऐसी त्रासदी में बदल गया जिसमें परिवार ने अपने तीन सदस्यों को खो दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पिता से बहस के बाद पहाड़ी पर चढ़ा युवक

घटना शुक्रवार को वालुज MIDC थाना क्षेत्र के तिसगांव इलाके की है। रिपोर्ट के मुताबिक, नई किस्त को लेकर कुणाल की अपने पिता मुरलीधर चंदगुडे से बहस हो गई। इसके बाद वह सुबह करीब 10 बजे घर से निकलकर पास की एक पहाड़ी पर जा चढ़ा।

तीन घंटे तक लोग मनाते रहे

कुणाल को पहाड़ी के किनारे देखकर उसके माता, पिता और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक सभी उसे सुरक्षित नीचे आने के लिए समझाते रहे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भी लोग उससे आत्महत्या न करने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं।

एक व्यक्ति ने उससे कहा, अपनी मां के लिए जीयो। लेकिन कुणाल ने कथित तौर पर जवाब दिया कि उसे मरना ही है और उसके पास यही एक रास्ता बचा है।

iPhone देने का वादा भी नहीं बदल पाया फैसला

पूर्व तिसगांव सरपंच संजय जाधव ने बताया कि कुणाल को समझाने के लिए लोगों ने हर संभव कोशिश की। यहां तक कि कुछ लोगों ने उससे नीचे आने पर iPhone 15 Pro दिलाने का वादा भी किया। इसके बावजूद वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

बेटे को बचाने पहुंचे पिता, दोनों खाई में गिरे

करीब दोपहर 1 बजे कुणाल के पिता उसे बचाने के लिए पहाड़ी के किनारे तक पहुंचे। इसी दौरान दोनों के बीच संघर्ष हुआ और अचानक संतुलन बिगड़ने से पिता, पुत्र गहरी खाई में जा गिरे।

पति और बेटे को गिरता देख मां ने भी लगा दी छलांग

अपने पति और बेटे को खाई में गिरते देखकर कुणाल की मां संगीता खुद को संभाल नहीं सकीं। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने भी चट्टान से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में कुणाल, उसके पिता मुरलीधर और मां संगीता तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने पूरी घटना देखी।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

21 Oct 2026

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

21 Oct 2026

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

21 Oct 2026

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

21 Oct 2026

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

21 Oct 2026

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

21 Oct 2026

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख

21 Oct 2026

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट

16 Oct 2026

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल